discussions about reshuffle yogi cabinet sleepless nights to many asking position of grah nakshatra showing horoscopes मंत्रिमंडल में फेरबदल की चर्चाओं ने कईयों की नींद उड़ाई, कुंडली दिखाकर पूछ रहे ग्रहों-नक्षत्रों की स्थिति, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

मंत्रिमंडल में फेरबदल की चर्चाओं ने कईयों की नींद उड़ाई, कुंडली दिखाकर पूछ रहे ग्रहों-नक्षत्रों की स्थिति

  • संगठन से लेकर सरकार तक हलचलें तेज हैं। इस महीने संगठन से सरकार तक बहुत कुछ बदलाव होने की चर्चाएं हैं। सबसे पहले जिलाध्यक्षों की बहुप्रतीक्षित सूची जारी होनी है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि यह सूची संगठन और जनप्रतिनिधियों की चाहत के बीच फंस गई है।

Sat, 8 March 2025 05:48 AMAjay Singh हिन्दुस्तान, विशेष संवाददाता, लखनऊ
share
मंत्रिमंडल में फेरबदल की चर्चाओं ने कईयों की नींद उड़ाई, कुंडली दिखाकर पूछ रहे ग्रहों-नक्षत्रों की स्थिति

यूपी में मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाओं ने तमाम माननीयों की नींद उड़ा दी है। चैन खोने वालों में टीम योगी के कुछ मौजूदा सदस्यों के साथ ही टीम में शामिल होने की चाहत रखने वाले भी शामिल हैं। कुर्सी बचाने और पाने के इस खेल में शामिल लोग ऊपर वाले की शरण में हैं। इसमें संघ और दिल्ली दरबार के साथ ही ईश्वर की चौखट पर हाजिरी भी शामिल हैं। होली बाद प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार प्रस्तावित है। इसकी भनक लगते ही कई मंत्रियों और संभावित दावेदारों ने धार्मिक अनुष्ठान शुरू करा दिए हैं। ज्योतिषियों से ग्रह-नक्षत्रों की चाल भी दिखवाई जा रही है।

भगवा दल में इन दिनों हलचलें तेज हैं। ऐसा संगठन से लेकर सरकार तक में है। दरअसल पार्टी में इस महीने संगठन से सरकार तक बहुत कुछ बदलाव होने हैं। सबसे पहले जिलाध्यक्षों की बहुप्रतीक्षित सूची जारी होनी है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि यह सूची संगठन और जनप्रतिनिधियों की चाहत के बीच फंस गई है। वहीं पार्टी को नया प्रदेश अध्यक्ष भी इसी महीने मिलना है। इसके अलावा सबसे ज्यादा चर्चा योगी मंत्रिमंडल के विस्तार की है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुड न्‍यूज: यूपी के 4 शहरों में घर लेने का मौका, बड़ी योजनाएं ला रहा आवास विकास

घर से लेकर प्रदेश के बाहर भी करा रहे अनुष्ठान

माना जा रहा है कि टीम योगी में छह से सात नये चेहरों को जगह मिल सकती है। एकाध मंत्री को बाहर का रास्ता भी दिखाने के साथ ही कुछ लोगों के विभागों में भी फेरबदल किया जा सकता है। इन चर्चाओं के बीच ज्यादातर मंत्रियों और दावेदारों ने धार्मिक अनुष्ठानों के जरिए ईश्वर को प्रसन्न करने की कवायद तेज कर दी है। धार्मिक यात्राओं का सिलसिला भी तेज हो गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मोबाइल से निजी पलों के वीडियो चोरी, पति के दोस्‍त की कारस्‍तानी; कई बार किया रेप

मंत्री बनने को आतुर एक नये एमएलसी अपने घर में पिछले कुछ दिनों से अनुष्ठान करा रहे हैं। एक मंत्री यूं तो पहले से गाय पालते हैं, मगर इन दिनों उन्होंने गौसेवा का सिलसिला तेज कर दिया है। एक माननीय के पीतांबरा पीठ में अनुष्ठान कराए जाने की खबर है। वहीं एक पूर्व मंत्री भी लगातार पूजा-पाठ करा रहे हैं।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result 2026 Live, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।