Dharampal Singh has said that stone pelters will not be showered with flowers but they will have to face the law पत्थर फेंकने वालों पर फूल नहीं, कानून का डंडा बरसेगा; बरेली हिंसा पर बोले योगी के मंत्री, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

पत्थर फेंकने वालों पर फूल नहीं, कानून का डंडा बरसेगा; बरेली हिंसा पर बोले योगी के मंत्री

बरेली हिंसा को लेकर योगी सरकार के मंत्री धर्मपाल सिंह ने  ने कहा कि पत्थर फेंकने वालों पर फूल नहीं, कानून का डंडा बरसेगा। उन्होंने साफ किया कि कानून धर्म या मजहब देखकर नहीं चलता, जो भी हिंसा करेगा, उस पर कार्रवाई तय है।

Sun, 5 Oct 2025 10:47 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, उन्नाव
share
पत्थर फेंकने वालों पर फूल नहीं, कानून का डंडा बरसेगा; बरेली हिंसा पर बोले योगी के मंत्री

उन्नाव जिला प्रभारी मंत्री और पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने रविवार को बरेली हिंसा को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि पत्थर फेंकने वालों पर फूल नहीं, कानून का डंडा बरसेगा। कानून धर्म या मजहब देखकर नहीं चलता, बल्कि इस बात पर काम करता है कि कौन कानून तोड़ रहा है।

अधिकारियों के साथ पन्नालाल सभागार में अधिकारियों के साथ कोर कमेटी की बैठक के बाद योगी के मंत्री ने मीडिया से वार्ता की। उन्होंने कहा कि बरेली में तौफीक रजा खां ने भीड़ को उकसाया। दुकानों को नुकसान पहुंचाया। पुलिस पर पत्थर बरसाए। आम नागरिक और पुलिस पर पत्थर फेंकने वालों पर कानून का डंडा बरसाया जाएगा। कहा कि हर व्यक्ति को अपने धर्म का पालन करने, नमाज पढ़ने या धार्मिक नारे लगाने का पूरा अधिकार है। कोई आई लव मोहम्मद 10 बार कहे, 50 बार कहे, किसी को दिक्कत नहीं है। लेकिन जब कोई हिंसा करता है तो कानूनी कार्रवाई होगी।

कांवड़ यात्रा और वायरल वीडियो से जुड़े प्रश्न पर धर्मपाल सिंह ने कहा कि कांवड़ यात्रा पूरी तरह शांतिपूर्ण धार्मिक परंपरा है। कांवड़िये उपद्रव नहीं करते, वह गीत गाते हुए श्रद्धा के साथ यात्रा करते हैं। अगर कोई कांवड़िया भी कानून तोड़ेगा तो उसके खिलाफ भी वैसी ही कार्रवाई होगी, जैसी किसी और के खिलाफ होती है। कानून सबके लिए समान है। अखिलेश यादव के लोकतंत्र की हत्या वाले बयान को पूरी तरह निराधार बताते हुए कहा कि भाजपा सरकार पूरी तरह न्याय संगत और पारदर्शी है। यह राजनीति का स्वर्णिम युग है। पीएम मोदी कर्मयोगी हैं। सीएम योगी जनयोगी हैं। यह योगियों की सरकार है, ढोंगियों की नहीं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कांवड़ियों के तोड़-फोड़ पर चुप्पी, पोस्टर दिखाने पर तोड़ देंगे हाथ-पैर: इमरान

सीएम योगी के नेतृत्व में कई योजनाएं संचालित

धर्मपाल सिंह ने कहा कि मोदी सरकार देशभर में जनजातीय संस्कृति, परंपरा और योगदान को सम्मान देने के लिए संग्रहालयों का निर्माण करा रही है। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार भी जनजातीय समाज की आर्थिक, शैक्षिक और सामाजिक उन्नति के लिए अनेक योजनाएं संचालित कर रही है। उन्होंने बताया कि जनजातीय उत्पादों को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने, बांदा मेडिकल कॉलेज का नाम रानी दुर्गावती के नाम पर रखने और वनधन योजना जैसी पहलें भाजपा की जनजातीय सशक्तिकरण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।