Deputy CM Keshav Prasad Maurya Akhilesh Yadav has BJP phobia SP will not come to power 2047 till अखिलेश यादव को भाजपा फोबिया, 27 क्या 2047 तक सत्ता में नहीं आएगी सपा : डिप्टी सीएम केशव, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

अखिलेश यादव को भाजपा फोबिया, 27 क्या 2047 तक सत्ता में नहीं आएगी सपा : डिप्टी सीएम केशव

  • उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को कहा कि समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को भाजपा के नाम का फोबिया हो गया है। वे 2027 में सत्ता में आने के सपने देख रहे हैं लेकिन सच्चाई यह है कि वे 2047 तक सत्ता में आने वाले नहीं हैं।

Sat, 15 Feb 2025 08:13 PMDinesh Rathour हिन्दुस्तान, इटावा
share
अखिलेश यादव को भाजपा फोबिया, 27 क्या 2047 तक सत्ता में नहीं आएगी सपा : डिप्टी सीएम केशव

यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को कहा कि समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को भाजपा के नाम का फोबिया हो गया है। वे 2027 में सत्ता में आने के सपने देख रहे हैं लेकिन सच्चाई यह है कि वे 2047 तक सत्ता में आने वाले नहीं हैं। भारतीय जनता पार्टी को जनता का आशीर्वाद मिलता रहेगा।

शनिवार को यहां पूर्व सांसद व पूर्व विधायक रघुराज सिंह शाक्य की भतीजी के शादी समारोह में शामिल होने के बाद पत्रकारों से बातचीत में मौर्य ने कहा कि अखिलेश यादव तो क्या, समाजवादी पार्टी का कोई भी नेता प्रदेश का मुख्यमंत्री नहीं बन पाएगा। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में गुंडे थानों का संचालन करते थे और पूरा प्रदेश सैफई से चलता था। अब भाजपा की सरकार में थानेदार ही थानों का संचालन करते हैं और जिलों में पुलिस की कमान पुलिस अधीक्षक के पास रहती है। सपा के लोग सत्ता की मलाई खा चुके हैं अब उन्हें सत्ता की मलाई मिलने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि महाकुम्भ की सफलता की कहानी पूरी दुनिया देख रही है। यदि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को कुंभ की यह सफलता नहीं दिखी तो फिर उन्हें दृष्टिदोष है।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सपा नेता कुंभ में किसी अनहोनी की उम्मीद लगाए हुए थे लेकिन जनता के सहयोग से सभी कुछ बेहतर तरीके से चल रहा है। कुंभ में श्रद्धालुओं का सैलाब बढ़ रहा है। विपक्ष के नेता कुंभ में वीआईपी स्नान करने के बाद कुंभ को लेकर रोजाना जहरीला बयान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार इस महाकुम्भ के बाद 2031 में होने वाले अर्ध कुंभ की तैयारी भी शुरू कर चुकी है। मौर्य ने कहा कि कुंभ से यूपी की अर्थव्यवस्था में तीन लाख करोड़ का उछाल आया है, यह अर्थशास्त्रियों का मानना है। महाकुंभ में करोड़ों लोग डुबकी लगा रहे हैं और व्यवस्थाओं की प्रशंसा कर रहे हैं।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।