Young Woman Climbs Mobile Tower in Deoria for Love Rescued by Police देवरिया में प्रेमी से शादी की जिद्द पर अड़ी युवती टावर पर चढ़ी , Deoria Hindi News - Hindustan
More

देवरिया में प्रेमी से शादी की जिद्द पर अड़ी युवती टावर पर चढ़ी

Deoria News - देवरिया के बघौचघाट क्षेत्र में एक युवती ने प्रेमी से शादी की जिद पर मोबाइल टावर पर चढ़ गई। युवती का प्रेमी पहले से शादीशुदा है, फिर भी वह उसे बुलाने लगी। पुलिस और परिवार के लोगों ने उसे समझाने की कोशिश की। डेढ़ घंटे के बाद युवती ने नीचे उतरकर पुलिस के साथ थाने जाने पर सहमति दी।

Tue, 17 March 2026 07:49 PMNewswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share
देवरिया में प्रेमी से शादी की जिद्द पर अड़ी युवती टावर पर चढ़ी

बघौचघाट (देवरिया), हिन्दुस्तान संवाद। देवरिया जिले के बघौचघाट क्षेत्र में प्रेम दीवानी एक युवती मंगलवार को गांव में स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गई। प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ी युवती उसका नाम लेकर बुलाने लगी। यह देख भीड़ जमा हो गई। पुलिस एवं परिवार के लोग करीब डेढ़ घंटे तक मिनती करते रहे, तब वह नीचे उतरी। पुलिस उसे लेकर थाने चली गई। बघौचघाट थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती का गांव के ही एक युवक से पिछले तीन वर्षों से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। हालांकि, युवक की एक वर्ष पूर्व दूसरे से शादी हो चुकी है।

इसके बाद भी युवती उससे शादी करने की जिद पर अड़ी है। परिवार के सदस्य राजी नहीं हैं। मंगलवार दोपहर इसी बात को लेकर युवती की उसके परिवार के सदस्यों से कहासुनी हो गई और नाराज होकर वह गांव के पास ही एक मोबाइल टावर पर चढ़ गई। इसके बाद वह अपने प्रेमी का नाम लेकर उसे बुलाने लगी। यह देख ग्रामीण इकट्ठा हो गए। युवती के परिजनों और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने उसे काफी समझाया लेकिन वह कुछ सुनने को तैयार नहीं थी। करीब डेढ़ घण्टे तक पुलिस और परिजनों ने मिनती की, तब वह नीचे उतरी। उसके बाद पुलिस उसे अपने साथ लेकर थाने चली गई। वहीं पुलिस ने युवक को भी थाने बुलाया। दोनों को समझाने-बुझाने के बाद छोड़ दिया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।