बरहज से प्रथम खाटू श्याम दर्शन यात्रा राजस्थान को रवाना
Deoria News - बरहज में पद्मिनी एकादशी के अवसर पर श्याम प्रेमियों की खाटू श्याम दर्शन यात्रा भाजपा नेता अमित केडिया के नेतृत्व में शुरू हुई। नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल ने बस को झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा से पहले खाटू श्याम मंदिर में पूजा पाठ और मंगल आरती की गई।

बरहज(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। पद्मिनी एकादशी के उपलक्ष्य में श्याम प्रेमियों की प्रथम खाटू श्याम दर्शन यात्रा मंगलवार को श्री लक्ष्मी नारायण व खाटू श्याम मंदिर हनुमानगढ़ी से भाजपा नेता अमित केडिया के नेतृत्व में रवाना हुई। नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल ने बस को झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा से पूर्व खाटू श्याम मंदिर में दर्शनार्थियों ने पूजा पाठ व मंगल आरती किया। इस अवसर पर पंडित गजानंद शर्मा, मुरारी लाल शर्मा, जितेन्द्र भारत, आनन्द मोदनवाल, गुड्डू जायसवाल, गुड्डू चौरसिया, बैजनाथ जायसवाल, सुनील गुप्ता, सूर्यनाथ मोदनवाल, जीउत मोदनवाल, किशन मद्धेशिया, मुरारी जायसवाल, लक्ष्मण जायसवाल, मुन्ना गुप्ता, मनोज गुप्ता, रतन वर्मा, मुकेश, रमाशंकर जायसवाल, नीरज, बिट्टू मद्धेशिया, अभय जायसवाल, निशा शर्मा, उर्मिला देवी, दुर्गावती देवी, प्रियंका देवी, दुलारी देवी, जयंती देवी आदि उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन