Deoria ARTO and DDO touched the feet of Transport Minister Dayashankar Singh मंत्री दयाशंकर सिंह की 'भक्ति' में डूबे अफसर! ARTO और DDO ने पैर छूकर लिया आशीर्वाद, वीडियो वायरल, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

मंत्री दयाशंकर सिंह की 'भक्ति' में डूबे अफसर! ARTO और DDO ने पैर छूकर लिया आशीर्वाद, वीडियो वायरल

यूपी के देवरिया में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का स्वागत करते हुए प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका पैर छूकर आशीर्वाद लिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Thu, 22 Jan 2026 02:26 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, देवरिया
share
मंत्री दयाशंकर सिंह की 'भक्ति' में डूबे अफसर! ARTO और DDO ने पैर छूकर लिया आशीर्वाद, वीडियो वायरल

यूपी के देवरिया में मंगलवार को दौरे पर आए परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का स्वागत करते हुए प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा उनका पैर छूकर आशीर्वाद लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस घटना के बाद राजनीति और प्रशासकीय मर्यादा पर बहस तेज हो गई है। विपक्ष ने इसे लेकर शासन प्रशासन पर निशाना साधना शुरू कर दिया है।

मंत्री दयाशंकर सिंह बलिया से देवरिया के लार थाना क्षेत्र के रोपन छपरा गांव में आयोजित स्व. भद्रसेन सिंह की पुण्यतिथि कार्यक्रम में जा रहे थे। इस दौरान भागलपुर पुल के समीप काफिला रुका, जहां मौजूद एआरटीओ आशुतोष कुमार शुक्ल और जिला विकास अधिकारी (डीडीओ) सुशील कुमार सिंह ने पहले गुलदस्ता भेंट किया और फिर श्रद्धा से पैर छूकर आशीर्वाद लिया। उसी समय कुछ भाजपा कार्यकर्ता भी मंत्री का आशीर्वाद लेते दिखे।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही मंत्री का काफिला बलिया बॉर्डर पार कर देवरिया में प्रवेश करता है, वहां पहले से ही अधिकारियों और कार्यकर्ताओं की भीड़ स्वागत के लिए जमा थी। मंत्री के गाड़ी से उतरते ही एआरटीओ ने उन्हें गुलदस्ता भेंट किया और तुरंत पैर छू लिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:थप्पड़ का जवाब मुक्का; ट्रैफिक सिपाही और ऑटो चालक के बीच ‘दंगल’, वीडियो वायरल

वायरल वीडियो के बाद इस घटना को लेकर सोशल मीडिया में मिश्रित प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। एक ओर इसे सम्मान और श्रद्धा का प्रतीक बताया जा रहा है, वहीं कुछ लोगों ने इसे प्रशासनिक मर्यादा और शिष्टाचार का उल्लंघन करार दिया है। स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं के मुताबिक यह एक सांकेतिक सम्मान था, जबकि विपक्ष ने इसे सत्ता और भय का प्रदर्शन बताते हुए आलोचना की है।

घटना ने प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में भी हलचल मचा दी है। साथ ही प्रशासनिक व्यवहार और अधिकारियों के प्रदर्शन पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल, संबंधित अधिकारियों ने इस पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं दी है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।