Danish Azad Ansari cancels leave of Sunni Waqf Board employees योगी के मंत्री ने सुन्नी वक्फ बोर्ड कर्मियों की छुट्टियां रद्द की, इस बात से थे नाराज, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

योगी के मंत्री ने सुन्नी वक्फ बोर्ड कर्मियों की छुट्टियां रद्द की, इस बात से थे नाराज

अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने बुधवार को सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड कार्यालय का अचानक निरीक्षण किया। उन्होंने उम्मीद पोर्टल में वक्फ संपत्तियों का पूरा विवरण दर्ज न होने पर नाराजगी जताई और बोर्ड कर्मचारियों की 5 दिसंबर तक छुट्टियां रद्द कर दीं।

Wed, 26 Nov 2025 08:55 PMPawan Kumar Sharma विशेष संवाददाता, लखनऊ
share
योगी के मंत्री ने सुन्नी वक्फ बोर्ड कर्मियों की छुट्टियां रद्द की, इस बात से थे नाराज

यूपी के अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने बुधवार को सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड कार्यालय का अचानक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने देखा कि उम्मीद पोर्टल में वक्फ संपत्तियों का पूरा विवरण दर्ज नहीं था, जिस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। इसके बाद मंत्री ने समीक्षा के दौरान वक्फ बोर्ड के सभी कर्मचारियों की 5 दिसंबर तक छुट्टियां रद्द करने का आदेश दिया और कहा कि रिकार्ड रूम की सभी फाइलों को जल्द से जल्द डिजिटल किया जाए। साथ ही उन्होंने वक्फ संपत्तियों से जुड़ी सभी फाइलों और दस्तावेजों के सही रख-रखाव पर भी जोर दिया।

निरीक्षण के दौरान मंत्री ने प्रदेशभर से आए वक्फ मुतवल्लियों से मुलाकात कर उन्हें वक्फ संपत्तियों के पंजीकरण, प्रबंधन, पारदर्शिता और डिजिटलीकरण की प्रक्रिया से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि उम्मीद पोर्टल वक्फ संपत्तियों के संरक्षण, निगरानी और बेहतर प्रशासन के लिए केंद्र सरकार का महत्वपूर्ण कदम है। इसके जरिए न केवल संपत्तियों के प्रबंधन में पारदर्शिता आएगी बल्कि भ्रष्टाचार और अनियमितताओं पर भी रोक लगेगी। मंत्री ने यह भी कहा कि वक्फ संपत्तियों का उपयोग मुस्लिम समाज, खासकर पिछड़े पसमांदा समुदाय और मुस्लिम महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए किया जाएगा।

निरीक्षण के बाद दानिश आज़ाद ने बोर्ड के सीईओ मासूम अली सरवर के साथ समीक्षा बैठक भी की, जिसमें उम्मीद पोर्टल पर संपत्तियों के पंजीकरण से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा हुई। दानिश आज़ाद ने बताया कि उत्तर प्रदेश में लगभग सवा लाख वक्फ संपत्तियां हैं और प्रदेश में इनका तेजी से पंजीकरण सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दलित होने के कारण नहीं बुलाया गया; राम मंदिर ध्वाजारोहण पर बोले अवधेश प्रसाद

एसआईआर के कारण परिषदीय स्कूलों की परीक्षाएं टली

उधर, शिक्षकों के एसआईआर में व्यस्त होने के कारण परिषदीय स्कूलों की कक्षा एक से 8 तक की 28 नवम्बर से शुरू होने वाली अर्द्धवार्षिक परीक्षा टाल दी गई है। अब यह परीक्षा 10 दिसम्बर से शुरू होकर 15 दिसम्बर तक होगी। हालांकि शिक्षक संगठनों ने अर्द्धवार्षिक परीक्षा के तिथि परिवर्तन को राहत देने वाली खबर बताई है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।