Cyber fraudsters tried to cheat Meerut ADG by hacking his Instagram ID साइबर जालसाजों ने मेरठ एडीजी को बनाया निशाना, इंस्टाग्राम आईडी हैक कर ठगी की कोशिश, प्रशासन में मचा हड़कंप, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

साइबर जालसाजों ने मेरठ एडीजी को बनाया निशाना, इंस्टाग्राम आईडी हैक कर ठगी की कोशिश, प्रशासन में मचा हड़कंप

  • साइबर अपराधियों ने शनिवार सुबह एडीजी मेरठ जोन ध्रुव कांत ठाकुर का ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट हैक कर दिया। हैकर्स ने क्रिप्टोकरेंसी से जुड़े पोस्ट डालकर ठगने की कोशिश की। इसका पता चलते ही प्रशासन में खलबली मच गई।

Sat, 1 Feb 2025 05:14 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share
साइबर जालसाजों ने मेरठ एडीजी को बनाया निशाना, इंस्टाग्राम आईडी हैक कर ठगी की कोशिश, प्रशासन में मचा हड़कंप

यूपी से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां साइबर अपराधियों ने शनिवार सुबह एडीजी मेरठ जोन ध्रुव कांत ठाकुर का ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट हैक कर दिया। हैकर्स ने क्रिप्टोकरेंसी से जुड़े पोस्ट डालकर ठगने की कोशिश की। इसका पता चलते ही खलबली मच गई। तत्काल जोन की एक्सपर्ट टीम को लगाया गया जिसने 25 मिनट के भीतर अकाउंट को रिकवर करते हुए सुरक्षित कर दिया। फिलहाल टीम पता लग रही है कि अकाउंट किसके द्वारा हैक किया गया था।

एडीजी मेरठ जोन की टीम हर रोज की तरह आज सुबह ऑफिशियल अकाउंट चेक कर रही थी। इसी दौरान जानकारी मिली कि अकाउंट हैक कर लिया गया है। मामला एडीजी तक पहुंच गया जिन्होंने तत्काल अपनी साइबर टीम को अकाउंट रिकवर करने के निर्देश दिए। साइबर एक्सपर्ट की टीम पता लगाने में जुड़ गई कि किसके द्वारा यह अकाउंट हैक किया गया था। करीब 25 मिनट के भीतर एक्सपर्ट ने अकाउंट रिकवर कर लिया इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली। एडीजी ने बताया कि लिंक भेज कर उनका अकाउंट हैक किया गया था। छानबीन में सामने आया है कि वीपीएन यानी वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क के जरिए यह अकाउंट हैक किया गया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सहारनपुर DM ने 12 बीघे गेहूं की फसल पर चलवाया ट्रैक्टर,जानें क्यों लिया ये ऐक्शन
ये भी पढ़ें:मुजफ्फरनगर विकास भवन में छलके जाम, आधी रात शराब पीकर कर्मचारियों ने मचाया उत्पात

सकी खास बात यह है कि जितनी बार भी यह अकाउंट खुलकर देखा जाएगा हर बार इसकी लोकेशन अलग-अलग स्थानों की मिलेगी। रात करीब 1:00 बजे यह अकाउंट हैक किया गया जो लगभग 7 घंटे बाद हैकर्स से मुक्त कराया गया है। उन्होंने बताया कि हैकर्स ने गणतंत्र दिवस पर उनके स्टाफ द्वारा अपलोड की गई एक पोस्ट को हथियार बनाया था। इस पोस्ट के जरिए एक लिंक भेजा गया जैसे ही वह लिंक खुला हैकर्स ने इंस्टाग्राम आईडी का पूरा नियंत्रण अपने हाथ में ले लिया। फिलहाल अकाउंट रिकवर होने के साथ ही सुरक्षित है। एक टीम यह पता लगाने में जुटी है कि किसके द्वारा यह अकाउंट हैक किया गया था और क्यों? इसके लिए अन्य एक्सपर्ट्स की भी मदद ली जा रही है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।