couple committed suicide by hanging themselves in the same room in Shravasti साथ जीने की ख्वाहिश रह गई अधूरी, एक ही कमरे में फंदे से लटके मिले प्रेमी-प्रेमिका, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

साथ जीने की ख्वाहिश रह गई अधूरी, एक ही कमरे में फंदे से लटके मिले प्रेमी-प्रेमिका

यूपी के श्रावस्ती में युवक और युवती का शव एक साथ फांसी के फंटे से लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। दोनों ने ये आत्मघाती कदम क्यों उठाया इसका अभी पता नहीं चल सका है।

Mon, 5 May 2025 02:45 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, श्रावस्ती
share
साथ जीने की ख्वाहिश रह गई अधूरी, एक ही कमरे में फंदे से लटके मिले प्रेमी-प्रेमिका

अक्सर प्यार अधूरा रह जाता है। जिस कारण आए दिन कोई न कोई आत्महत्या कर रहा है। नया मामला यूपी के श्रावस्ती से सामने आया है। जहां एक कमरे में युवक और युवती की लाश एक साथ फांसी के फंटे से लटका मिली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को उतरवाकर कब्जे में ले लिया। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्रित किया। वहीं, पुलिस ने पंचनामा करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

ये घटना इकौना थाना क्षेत्र के सोनरई गांव का है। बाबू राम का 19 साल का बेटा अंकित का गांव के ही रने वाली सुषमा के साथ प्रेम संबंध था। दरअसल रविवार रात अंकित खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया था। सुबह जब वह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आया तो उसके बाबा रूम में पहुंचे। जहां अंकित के साथ सुषमा का शव फंदे से लटकता देख चीख पड़े। शोर सुनकर अन्य परिजन भी कमरे में पहुंचे। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं, फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्रित किए। जानकारी के मुताबिक युवक के माता पिता और युवती के पिता परदेश में रहकर मजदूरी करते है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:टीका और कलावा पहनकर स्कूल आई छात्रा को शिक्षिकाओं ने रोका, BSA ने लिया एक्शन
ये भी पढ़ें:हिंदूवादी संगठनों ने मस्जिद के सामने पढ़ा हनुमान चालीसा, पुलिस छावनी बना गांव

ट्रेन के आगे कूदकर प्रेमी युगल ने की आत्महत्या

उधर, भदोही में एक प्रेमी जोड़े ने 1 मई की रात चलती ट्रेन के आगे आकर खुदकुशी कर ली। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि शहर कोतवाली इलाके की कार्पेट सिटी पुलिस चौकी अंतर्गत भिखारीपुर के पास रात आठ बजे युवक-युवती की ट्रेन कटकर मौत होने की सूचना मिली।

उन्होंने बताया कि मृतक युवक की पहचान जौनपुर जिले के मड़ियांहू के रहने वाले राहुल पटेल (24) और युवती की शिनाख्त अभयनपुर की रहने वाली रीमा पटेल (19) के रूप में हुई थी। राहुल यहां अभयनपुर क्षेत्र में अपने मामा रमेश पटेल के घर आया था, दोनों ने किन कारणों से खुदकुशी की इसका पता नहीं चल सका।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मुसलमान वफादार और संघी हमेशा गद्दार रहे हैं, शिक्षिका का विवादास्पद पोस्ट
ये भी पढ़ें:बीवी और गर्लफ्रेंड को एक साथ रखना चाहता था आशिक,मना करने पर की प्रेमिका की हत्या
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।