Cough syrup smuggling: Mastermind Shubham Jaiswal faces fresh crackdown, passport revoked कफ सिरप तस्करी; मास्टरमाइंड शुभम जायसवाल पर नया शिकंजा, पासपोर्ट निरस्त, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

कफ सिरप तस्करी; मास्टरमाइंड शुभम जायसवाल पर नया शिकंजा, पासपोर्ट निरस्त

कफ सिरप तस्करी में मास्टर माइंड शुभम जायसवाल पर नया शिकंजा कस गया है। एसटीएफ की अपील पर उसका पासपोर्ट निरस्त कर दिया गया है। उसके खिलाफ कुछ दिन पहले ही रेड कॉनर नोटिस जारी किया जा चुका है।

Fri, 30 Jan 2026 07:48 AMYogesh Yadav लखनऊ, विशेष संवाददाता
share
कफ सिरप तस्करी; मास्टरमाइंड शुभम जायसवाल पर नया शिकंजा, पासपोर्ट निरस्त

कोडीन युक्त कफ सिरप की तस्करी के मास्टरमाइंड शुभम जायसवाल का पासपोर्ट निरस्त कर दिया गया है। कुछ दिन पहले रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था। इसके साथ ही एसटीएफ ने पासपोर्ट विभाग को शुभम का पासपोर्ट निरस्त करने के लिए पत्र भेजा था। पासपोर्ट निरस्त होने से शुभम का दुबई में रहना अब अवैध माना जाएगा। यही वजह है कि एसटीएफ अब कानूनी औपचारिकता पूरी कर विदेश मंत्रालय के जरिए दुबई को पासपोर्ट निरस्त होने की रिपोर्ट भेजेगी।

वर्ष 2024 दिसम्बर में कोडीन सिरप की काफी बोतलें लखनऊ में बरामद हुई थी। इसके साथ ही इस मामले में एसटीएफ की जांच के बाद एफआईआर दर्ज हुई थी। एसटीएफ ने जब जांच आगे बढ़ाते हुए विभोर राणा व विशाल को पकड़ा तो इस पूरे नेटवर्क का खुलासा हुआ। इसमें बर्खास्त सिपाही आलोक सिंह, अमित टाटा का नाम आया तो पूरे प्रकरण ने तूल पकड़ लिया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कफ सिरप तस्करी मास्टर माइंड शुभम के खिलाफ रेड कार्नर नोटिस, प्रत्यर्पण की तैयारी

इस बीच ही शुभम जायसवाल अपने परिवार और दोस्तों के साथ दुबई फरार हो गया था। इसके बाद ही पहले उसका लुकआउट नोटिस फिर रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया। एसटीएफ के मुताबिक कुछ दिन पहले पासपोर्ट विभाग को पत्र भेजा गया था इस पर ही शुभम का पासपोर्ट निरस्त कर दिया गया है। अब दुबई में उसका रहना गैरकानूनी होगा। इस बारे में हर जगह सूचना दे दी गई है। दुबई में कानूनी औपचारिकताओं के साथ इसकी रिपोर्ट भेजी जाएगी।

विकास नरवे के बयान से आलोक की मुश्किलें बढ़ी

शुभम का दाहिना हाथ माने जाने वाले विकास नरवे के गिरफ्तार होने से जहां शुभम के नेटवर्क के बारे में कई जानकारियां मिली है, वहीं बर्खास्त सिपाही आलोक सिंह की मुश्किलें भी बढ़ गई है। विकास ने पूछताछ में आलोक की कई ऐसी सम्पत्तियों और उसके मददगारों की पोल खोली है जिसके बारे में अभी तक एसटीएफ व अन्य जिलों की पुलिस को भनक तक नहीं लगी थी। आलोक की कोठी में लगी रकम को लेकर अभी तक एसआईटी के साथ ही ईडी भी जांच कर रही है। ईडी के कई सवालों का जवाब आलोक के परिवारीजन नहीं दे सके है। जल्दी ही विकास नरवे को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result 2026 Live, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।