Congress shortcomings made Kanshi Ram successful; Rahul Gandhi say in Lucknow कांग्रेस की कमियों से कांशीराम सफल हुए; लखनऊ में राहुल गांधी और क्या-क्या बोले, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

कांग्रेस की कमियों से कांशीराम सफल हुए; लखनऊ में राहुल गांधी और क्या-क्या बोले

यूपी की राजधानी लखनऊ में कांग्रेस के संविधान सम्मेलन में राहुल गांधी ने कांग्रेस में कमियां थीं, इसलिए कांशीराम सफल हुए। अगर कांग्रेस की कमियां नहीं होतीं तो कांशीराम जी राजनीति में सफल नहीं होते।

Fri, 13 March 2026 05:31 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
कांग्रेस की कमियों से कांशीराम सफल हुए; लखनऊ में राहुल गांधी और क्या-क्या बोले

यूपी की राजधानी लखनऊ में कांग्रेस के संविधान सम्मेलन में राहुल गांधी ने पार्टी की कमियों पर बात की। राहुल ने कहा कि कांग्रेस में कमियां थीं, इसलिए कांशीराम सफल हुए। अगर कांग्रेस की कमियां नहीं होतीं तो कांशीराम जी राजनीति में सफल नहीं होते। कांग्रेस सामाजिक बदलाव के जिस रास्ते पर चल रही थी, उसमें उसे और तेज चलना था, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। कांग्रेस की कुछ कमियां रहीं।

राहुल ने कहा कि राजनीति में चाहने से कोई कुछ नहीं होता। जितना भी मन आए चाह लीजिए, लेकिन उससे होगा कुछ नहीं। जब तक विचारों के लिए नहीं लड़ा जाएगा, कुछ नहीं मिलेगा। लड़ना होगा। जब आप मन बना लेंगे कि जो हो रहा वह स्वीकार नहीं और आप लड़ेंगे तो ही कुछ बदलेगा।कांग्रेस सामाजिक बदलाव के जिस रास्ते पर चल रही थी, उसमें उसे और तेज चलना था, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। कांग्रेस की कुछ कमियां रहीं। अगर कांग्रेस की कमियां नहीं होतीं तो कांशीराम जी राजनीति में सफल नहीं होते।

संविधान में हजारों साल के भारत की आवाज

राहुल ने कहा कि संविधान में हजारों साल के भारत की आवाज है। जो इस विचारधारा के खिलाफ थे, संविधान में उनकी आवाज नहीं है। संविधान में सावरकर की आवाज नहीं है। मोदी जी संविधान की विचारधारा को नहीं मानते हैं। अंबेडकर जी ने विदेश में पढ़ाई की और समाज को नई राह दिखाई। कांशीराम ने संघर्ष किया। बस बड़ी बात यह है कि वह कॉम्प्रोमाइज नहीं थे। अगर वह कॉम्प्रोमाइज होते तो ऐसे याद न किए जाते। उनकी तस्वीर यहां न लगी होती।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राहुल गांधी को बड़ी राहत, सावरकर पर टिप्पणी मामले में आपराधिक मानहानि केस बंद

अमेरिका बता रहा है कि कहां से तेल खरीदना है

राहुल ने कहा कि मोदी जी का चेहरा देखिए, सब समझ आ जाएगा। इनके संगठन का इतिहास ही ऐसा रहा है। मैंने संसद में केवल एपस्टीन शब्द बोला था और स्पीकर तुरन्त नो नो बोलने लगे। हमारी एनर्जी सिक्योरिटी कॉम्प्रोमाइज हुई है। गैस मिल नहीं रही है। जो अमेरिका कहेगा वही हो रहा है। अमेरिका बता रहा है कि कहां से तेल खरीदना है, कहां से गैस लेनी है। हरदीप सिंह पुरी को तेल मंत्री बना दिया है। उनका नाम एपस्टीन फाइल में है। उनकी बेटी की कंपनी को जॉर्ज सोरोस ने पैसे दिए हैं। अभी मंच से कहा गया कि कांग्रेस गरीब पार्टी है। हम आपको बताना चाहते हैं कि हम अमीर होना भी नहीं चाहते। कांग्रेस पार्टी ऐसी ही बनी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राहुल ने संसद में उठाया LPG संकट का मुद्दा, एपस्टीन का जिक्र; पुरी ने दिया जवाब

चुनाव से पहले हमारे खाते फ्रीज कर दिए गए थे। बावजूद इसके हम चुनाव लड़े। कांग्रेस रुकने वाली नहीं है। अगर यह अपने तरीके से चलती रही। गांधी और अम्बेडकर के दिखाए रास्ते पर। कमी हममें है। यह सबसे पहले हमें समझना होगा। कृषि के मामले में हम कॉम्प्रोमाइज्ड नहीं थे। कोई भी देश अपना कृषि बाजार नहीं खोल सकता। यही वजह है कि चार महीने तक अमेरिका से डील रुकी रही।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शहरी विकास को स्टांप शुल्क का 3300 करोड़ देगी सरकार, योगी के मंत्री क्या बोले?
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।