companies in up are preparing for new electricity rates will submit proposals by November 30 यूपी में बिजली की नई दरों की तैयारी में कंपनियां; जानें डिटेल, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी में बिजली की नई दरों की तैयारी में कंपनियां; जानें डिटेल

इस साल की बिजली दरें अभी जारी नहीं हुई हैं। बिजली कंपनियां दरें जारी होने के बाद उन्हीं दरों के आधार पर अगले साल बिजली आपूर्ति पर संभावित खर्च और राजस्व संकलन का एक खाका तैयार करती है। आपूर्ति पर खर्च और राजस्व संकलन में अंतर के आधार पर दरों में वृद्धि या कमी का प्रस्ताव दिया जाता है।

Mon, 17 Nov 2025 05:28 AMAjay Singh विशेष संवाददाता, लखनऊ
share
यूपी में बिजली की नई दरों की तैयारी में कंपनियां; जानें डिटेल

UP Electricity Rates: उत्तर प्रदेश में बिजली कंपनियों ने अगले साल की बिजली दरों के लिए तैयारी शुरू कर दी है। कंपनियों को हर साल 30 नवंबर तक नियामक आयोग में वार्षिक राजस्व आवश्यकता (एआरआर) का प्रस्ताव दाखिल करना होता है। इसी प्रस्ताव पर नियामक आयोग के निर्देश पर आपत्तियां और सुझाव मांगे जाते हैं। इस पर सुनवाई के बाद नई दरें तय की जाती हैं।

इस साल की बिजली दरें अभी जारी नहीं हुई हैं। बिजली कंपनियां दरें जारी होने के बाद उन्हीं दरों के आधार पर अगले साल बिजली आपूर्ति पर संभावित खर्च और राजस्व संकलन का एक खाका तैयार करती है। आपूर्ति पर खर्च और राजस्व संकलन में अंतर के आधार पर दरों में बढ़ोतरी या कमी का प्रस्ताव दिया जाता है। हर साल बिजली कंपनियों को विलंबतम 30 नवंबर तक यह ब्योरा नियामक आयोग में दाखिल करना होता है, जिसके बाद आयोग उसका परीक्षण करके मंजूरी देता है। बीते पांच साल से उत्तर प्रदेश में बिजली की दरों में इजाफा नहीं हुआ है। इस साल की बिजली दरें अभी जारी नहीं हुई हैं।

प्रस्ताव के 120 दिनों में जारी करनी होती हैं दरें

वार्षिक राजस्व आवश्यकता स्वीकारने के 120 दिनों के भीतर नियामक आयोग को दरें जारी करनी होती हैं। इस साल यह मियाद सितंबर में ही बीत गई है, लेकिन अब तक दरें जारी नहीं हुई हैं। यह पहली मर्तबा है जब इस 120 दिन की मियाद का उल्लंघन हुआ है।

साल की दरें तय न होने से आगणन में दिक्कत

इस साल की बिजली दरें अभी तय नहीं हैं। इसकी वजह से अगले साल के अनुमानित खर्च और राजस्व वसूली के अंतर का आकलन करने में बिजली कंपनियों को दिक्कत आ रही है। अगर दरें तय होतीं तो उसी दर के अगले साल के अनुमानित खर्च और राजस्व संकलन का ब्योरा तैयार किया जाता।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिजली की बकाएदारी खत्म करने का मौका, चोरी में फंसे लोग भी उठा सकते हैं फायदा
ये भी पढ़ें:J&K पुलिस ने डाला डेरा, सहारनपुर में सर्च ऑपरेशन; डॉ.अदील के अस्पताल पहुंची
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।