सीएम योगी ने छोटे बच्चों के मां-बाप को सुनाई खरी-खरी, बोले-ये अपराध कर रहे हैं आप
स्मार्ट फोन की लत के दुष्प्रभावों को लेकर CM योगी पहले भी अपनी चिंता जताते रहे हैं। इस बार उन्होंने जिस अंदाज में बच्चों के माता-पिता से अपील की है उसकी काफी चर्चा हो रही है। लोग कह रहे हैं कि स्मार्ट फोन की ये लत बच्चों की आंखों के साथ ही उनके दिमाग के लिए भी घातक है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने छोटे बच्चों को स्मार्ट फोन दे देने वाले उनके माता-पिता को खरी-खरी सुनाई है। उन्होंने कहा कि लोग दूधमुंहे बच्चों को भी स्मार्ट फोन पकड़ा देते हैं। ये अपराध कर रहे हैं आप। ये अपराध मत करिए। मत पकड़ाइए बच्चों को स्मार्ट फोन। उसको लिखने-पढ़ने की आदत डलवाइए। सिखाइए उसको थोड़ा। स्मार्ट फोन पकड़ लेगा तो उसके बाद वो जिद्दी हो जाएगा, डिप्रेशन का शिकार हो जाएगा। एक समय आप धोखे में स्वयं हो जाएंगे। उससे बचिए।
सीएम योगी ने मंगलवार को गोरखपुर महोत्सव में कहा कि जब आप यात्रा में जा रहे हैं, बाइक या फोर व्हीलर चला रहे हैं तो अपना स्मार्ट फोन बंद करके रख दीजिए या साइलेंट मोड में रखिए। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाना हमारे लिए एक चैलेंज है। नौजवान बच्चे इसकी चपेट में आ रहे हैं। परिवार के परिवार साफ हो जा रहे हैं।
स्मार्ट फोन की लत के दुष्प्रभावों को लेकर सीएम योगी पहले भी अपनी चिंता जताते रहे हैं। इस बार उन्होंने जिस अंदाज में बच्चों के माता-पिता से अपील की है उसकी काफी चर्चा हो रही है। लोग कह रहे हैं कि वाकई स्मार्ट फोन की ये लत बच्चों की आंखों के साथ ही उनके दिमाग के लिए भी घातक है।
मोबाइल या स्मार्ट फोन पर बच्चे घंटों बिता रहे हैं और ये उनके दिमाग की ग्रोथ, ध्यान, याददाश्त और व्यवहार पर असर डाल रहा है। सीएम योगी ने माता-पिता को आगाह करते हुए कहा कि यदि बच्चा बहुत कम उम्र में स्मार्ट फोन का आदी हो जाएगा तो आगे चलकर वह जिद्दी हो जाएगा।
विशेषज्ञों का भी कहना है कि मोबाइल पर घंटों रहने की आदत से बच्चों में चिड़चिड़ापन बढ़ता है। आगे चलकर वे मानसिक तनाव और डिप्रेशन जैसी परेशानियों के शिकार हो सकते हैं। विशेषज्ञों की सलाह है कि माता-पिता बच्चों की मोबाइल पर रहने की आदत को प्यार से कंट्रोल करें। इसके उपयोग को सीमित करें।




साइन इन