cm yogi s message to workers and employees don t let outsiders interfere said many will come to spoil things बिगाड़ने वाले बहुत आएंगे…CM योगी की श्रमिकों-कर्मचारियों को सीख; बाहरी को हस्तक्षेप न करने दें, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

बिगाड़ने वाले बहुत आएंगे…CM योगी की श्रमिकों-कर्मचारियों को सीख; बाहरी को हस्तक्षेप न करने दें

सीएम योगी ने कहा कि जीवन में आगे बढ़ना है तो मन में कृतज्ञता का भाव होना चाहिए कि समूह के कारण हम आगे बढ़ रहे हैं। समूह देश के विकास में अपना योगदान दे रहा है और इसके कारण हम सबको आगे बढ़ने, हमारे बच्चों को पढ़ने और नौजवानों को आगे बढ़ने के साथ-साथ अपनी पहचान को बनाए रखने में मदद मिल रही है।

Wed, 15 April 2026 01:43 PMAjay Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
बिगाड़ने वाले बहुत आएंगे…CM योगी की श्रमिकों-कर्मचारियों को सीख;  बाहरी को हस्तक्षेप न करने दें

UP News : नोएडा में सोमवार और मंगलवार को हुए श्रमिकों के उग्र प्रदर्शनों के बीच यूपी सरकार ने जहां वेतन वृद्धि और वेज बोर्ड के गठन के ऐलान जैसे कई कदम उठाए हैं वहीं बुधवार को सीएम योगी योगी आदित्यनाथ ने श्रमिकों का आह्रवान किया कि वे अपने ग्रुप या प्लांट में किसी बाहरी को हस्तक्षेप न करने दें। सीएम योगी ने कहा कि जीवन में आगे बढ़ना है तो मन में कृतज्ञता का भाव होना चाहिए कि समूह के कारण हम आगे बढ़ रहे हैं। यह समूह देश के विकास में अपना योगदान दे रहा है और इसके कारण हम सबको आगे बढ़ने, हमारे बच्चों को पढ़ने और नौजवानों को आगे बढ़ने के साथ-साथ अपनी पहचान को बनाए रखने में मदद मिल रही है।

सीएम योगी बुधवार को लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि जीवन में आगे बढ़ना है तो मन में कृतज्ञता का भाव होना चाहिए कि समूह के कारण हम आगे बढ़ रहे हैं। यह समूह देश के विकास में अपना योगदान दे रहा है और इसके कारण हम सबको आगे बढ़ने, हमारे बच्चों को पढ़ने और नौजवानों को आगे बढ़ने के साथ-साथ अपनी पहचान को बनाए रखने में मदद मिल रही है।

यूपी में 2014 के बाद बनेगा वेज बोर्ड, नए सिरे से तय होगा श्रमिकों का वेतन

बता दें कि उत्तर प्रदेश में साल 2014 के बाद वेज बोर्ड बनने जा रहा है। प्रदेश सरकार ने अगले माह प्रदेश में नए वेज बोर्ड के गठन का ऐलान किया है। यह फैसला नोएडा में हुए बवाल के बाद हाईपावर कमेटी की सिफारिश पर किया गया है। दरअसल, वेज बोर्ड ही न्यूनतम मजदूरी की मूल दरों का निर्धारण करता है। बोर्ड का गठन न होने के कारण 2014 से मूल वेतन पर केवल महंगाई भत्ता ही बढ़ता रहा है। अब मई में नये वेज बोर्ड के गठन के बाद सरकार उसकी सिफारिशों पर श्रमिकों के न्यूनतम वेतन की मूल दरों का नये सिरे से निर्धारण करेगी।

गड़बड़ी फैलाने वालों पर सख्ती

उधर, सरकार ने नोएडा में गड़बड़ी फैलाने वालों पर सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। मंगलवार को करीब सौ लोगों को हिरासत में लिया गया। करीब दो हजार उपद्रवियों पर एफआईआर दर्ज की गई है। सेक्टर-74 स्थित सुपरटेक केपटाउन सोसाइटी के पास घरेलू सहायिकाओं, गार्ड ने प्रदर्शन किया था। पुलिस और एओए अध्यक्ष के समझाने और मांगों के समाधान के आश्वासन पर वे मान गए। ग्रेनो के सेक्टर ईकोटेक-1, कासना में पुलिस ने बल प्रयोग कर हालात काबू में किया गया। सैमक्वांग के बाहर पथराव में एसीपी समेत कई पुलिसकर्मी चोटिल हुए। सोलह लोग गिरफ्तार किए गए हैं।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।