CM Yogi launches monthly newsletter highlighting achievements UP Gram Panchayats यूपी के ग्राम पंचायतों की उपलब्धियां बताएगा मासिक न्यूज लेटर, सीएम योगी ने किया शुभारंभ, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी के ग्राम पंचायतों की उपलब्धियां बताएगा मासिक न्यूज लेटर, सीएम योगी ने किया शुभारंभ

यूपी के ग्राम पंचायतों की उपलब्धियां मासिक न्यूज लेटर बताएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को पंचायती राज विभाग के मासिक न्यूजलेटर “पंचायतों की प्रगति गाथा” का शुभारंभ किया।

Thu, 8 Jan 2026 09:25 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
यूपी के ग्राम पंचायतों की उपलब्धियां बताएगा मासिक न्यूज लेटर, सीएम योगी ने किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को पंचायती राज विभाग के मासिक न्यूजलेटर “पंचायतों की प्रगति गाथा” का शुभारंभ किया। इस अवसर पर पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने महिलाओं के सशक्तिकरण पर आधारित विभाग का वार्षिक कैलेंडर “नारी शक्ति की नई उड़ान, गांव बदल रही महिला प्रधान” मुख्यमंत्री को भेंट किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्राम पंचायतें लोकतंत्र की सबसे मजबूत इकाई हैं और इनके सशक्तिकरण से ही प्रदेश का समग्र विकास संभव है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मासिक न्यूजलेटर ग्राम पंचायतों में हो रहे सकारात्मक बदलावों, नवाचारों और जनकल्याणकारी कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बनेगा। इसके जरिए गांवों की सफल विकास कहानियां एक मंच पर सामने आएंगी और अन्य पंचायतों को भी प्रेरणा मिलेगी।

न्यूजलेटर में प्रत्येक माह एक वंदनीय ग्राम पंचायत का चयन कर उसके उत्कृष्ट विकास कार्यों, पारदर्शी प्रशासन और जनभागीदारी को प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाएगा। साथ ही पंचायती राज विभाग की किसी एक प्रमुख योजना, प्रदेशभर में चलाए गए अभियानों, प्रशिक्षण कार्यक्रमों और उपलब्धियों का संक्षिप्त विवरण भी शामिल रहेगा।

न्यूजलेटर पंचायती राज व्यवस्था को और अधिक मजबूत करेगा

पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि यह न्यूजलेटर पंचायत प्रतिनिधियों के लिए प्रेरणादायी दस्तावेज सिद्ध होगा। प्रमुख सचिव पंचायती राज अनिल कुमार ने इसे सूचना साझा करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। वहीं, निदेशक पंचायती राज अमित कुमार सिंह ने कहा कि यह न्यूजलेटर पंचायती राज व्यवस्था को और अधिक मजबूत करेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में 20 IPS के बाद 4 आईएएस अफसरों के तबादले, वेटिंग प्रशांत कुमार बने सचिव
ये भी पढ़ें:लखनऊ-अयोध्या मार्ग पर पॉलीटेक्निक से बनने जा रही 6 लेन एलीवेटेड रोड, सफर और आसान

मुख्यमंत्री योगी कल लखनऊ में अशोक लेलैंड की ईवी फैक्टरी का करेंगे उद्घाटन

देश की अग्रणी वाणिज्यिक वाहन निर्माता कंपनी अशोक लेलैंड की लखनऊ में इलेक्ट्रिक व्हीकल निर्माण पर केंद्रित नई फैक्टरी का शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह व नितिन गडकरी उद्घाटन करेंगे। इस फैक्टरी को राज्य की इलेक्ट्रिक मोबिलिटी तथा हरित औद्योगिक विकास के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।