cm yogi japan visit yamanashi green hydrogen mou up student training proactive governance model योगी की मौजूदगी में यूपी-जापान के बीच ग्रीन हाइड्रोजन तकनीक पर ऐतिहासिक समझौता, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

योगी की मौजूदगी में यूपी-जापान के बीच ग्रीन हाइड्रोजन तकनीक पर ऐतिहासिक समझौता

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जापान के यामानाशी प्रांत के साथ ग्रीन हाइड्रोजन तकनीक के लिए समझौता किया है। इसके तहत यूपी के छात्र जापान में ट्रेनिंग लेंगे। सीएम ने यूपी के प्रोएक्टिव गवर्नेंस मॉडल और रोबोटिक्स में निवेश की संभावनाओं को दुनिया के सामने रखा।

Thu, 26 Feb 2026 01:53 PMYogesh Yadav लाइव हिन्दुस्तान, यामानाशी (जापान)/लखनऊ
share
योगी की मौजूदगी में यूपी-जापान के बीच ग्रीन हाइड्रोजन तकनीक पर ऐतिहासिक समझौता

ख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जापान दौरे के दूसरे दिन उत्तर प्रदेश को तकनीक और निवेश के क्षेत्र में एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूपी सरकार ने जापान के यामानाशी प्रांत के साथ ग्रीन हाइड्रोजन तकनीक को लेकर एक ऐतिहासिक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते का मुख्य उद्देश्य उत्तर प्रदेश को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाना और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'नेट जीरो' लक्ष्य को प्राप्त करना है।

छात्रों को मिलेगा विश्वस्तरीय प्रशिक्षण

इस ऐतिहासिक समझौते के तहत उत्तर प्रदेश के उच्च तकनीकी संस्थानों के छात्रों को जापान में विशेष प्रशिक्षण प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि जापान से सीखी गई इस उन्नत तकनीक का उपयोग प्रदेश की इंडस्ट्री, पब्लिक ट्रांसपोर्ट और ऊर्जा क्षेत्र में बड़े स्तर पर किया जाएगा। यह पहल न केवल पर्यावरण संरक्षण में सहायक होगी, बल्कि यूपी के युवाओं के लिए वैश्विक स्तर पर रोजगार और शोध के नए रास्ते भी खोलेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी की शिल्पकला ने सिंगापुर-जापान में जीता दिल, योगी बने ODOP के ब्रांड अंबेसडर

रिएक्टिव नहीं, 'प्रोएक्टिव' मॉडल पर चल रहा यूपी

यामानाशी में आयोजित यूपी इन्वेस्टमेंट रोड शो में मुख्यमंत्री ने वैश्विक उद्योगपतियों को संबोधित करते हुए प्रदेश के 'गवर्नेंस मॉडल' में आए क्रांतिकारी बदलाव को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश ने अपनी कार्यशैली को रिएक्टिव (Reactive) से बदलकर प्रोएक्टिव (Proactive) बनाया है। पहले सरकारें समस्याओं पर केवल प्रतिक्रिया देती थीं, लेकिन अब सरकार भविष्य की चुनौतियों और अवसरों को पहचानकर पहले ही सक्रिय कदम उठाती है। यही कारण है कि आज यूपी भारत की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है।

रोबोटिक्स और भविष्य की तकनीक पर फोकस

मुख्यमंत्री ने रोबोटिक्स को आने वाले समय की सबसे महत्वपूर्ण तकनीक बताया। उन्होंने जानकारी दी कि उत्तर प्रदेश सरकार ने अपने बजट में रोबोटिक्स सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करने के लिए विशेष फंड की व्यवस्था की है। यामानाशी और यूपी का यह तकनीकी सहयोग रोबोटिक्स और स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग जैसे क्षेत्रों में भारत-जापान संबंधों को एक नई ऊंचाई पर ले जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सीएम योगी के जापान दौरे के पहले ही दिन 11 हजार करोड़ के एमओयू, ताबड़तोड़ बैठकें
ये भी पढ़ें:जापान में सीएम योगी का निवेश शंखनाद, मित्सुई समूह को फ्यूचर सेक्टर्स का न्यौता

प्रति व्यक्ति आय में तीन गुना वृद्धि

सीएम योगी ने बताया कि पिछले 9 वर्षों में उत्तर प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय और अर्थव्यवस्था का आकार तीन गुना बढ़ चुका है। 25 करोड़ की आबादी वाले इस राज्य में उर्वर भूमि, विशाल जल संसाधन और दुनिया का सबसे बड़ा मानव संसाधन मौजूद है, जो निवेशकों के लिए स्वर्ग के समान है। रोड शो के दौरान यामानाशी के राज्यपाल कोटारो नागासाकी ने भी यूपी की निवेश-अनुकूल नीतियों की सराहना की और दीर्घकालिक साझेदारी पर जोर दिया।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।