cm yogi arrives in japan early this morning receives a rousing welcome in tokyo उगते सूरज की नवोन्मेषी भूमि को…'आदित्य' का नमस्कार, टोक्याे में योगी का जोरदार स्वागत, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

उगते सूरज की नवोन्मेषी भूमि को…'आदित्य' का नमस्कार, टोक्याे में योगी का जोरदार स्वागत

Yogi in Tokyo, Japan: टोक्यो पहुंचने पर योगी आदित्यनाथ का गर्मजोशी से स्वागत किया गया, जहां वाइस गवर्नर जुनिची इशिदेरा और भारतीय समुदाय के लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। यह दौरा, जो दो देशों के दौरे का हिस्सा है, मुख्यमंत्री की जापान की पहली यात्रा है।

Wed, 25 Feb 2026 03:04 PMAjay Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
उगते सूरज की नवोन्मेषी भूमि को…'आदित्य' का नमस्कार, टोक्याे में योगी का जोरदार स्वागत

Yogi in Tokyo, Japan: सीएम योगी आदित्यनाथ अपने चार दिवसीय विदेश दौरे के तहत सिंगापुर के बाद बुधवार की सुबह-सुबह जापान पहुंचे हैं। टोक्यो पहुंचने पर योगी आदित्यनाथ का गर्मजोशी से स्वागत किया गया, जहां वाइस गवर्नर जुनिची इशिदेरा और भारतीय समुदाय के लोगों ने उनका स्वागत किया। यह दौरा, जो दो देशों के दौरे का हिस्सा है, मुख्यमंत्री की जापान की पहली यात्रा है - यह एक अहम पड़ाव है जो भारत और जापान के बीच गहरे होते सामरिक और सांस्कृतिक रिश्तों को दिखाता है। इस मौके की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर साझा करते हुए सीएम योगी ने लिखा- ‘Landed in Tokyo, Japan उगते सूरज की नवोन्मेषी भूमि को प्रभु श्री राम की पावन धरा के 'आदित्य' का नमस्कार...।’

सीएम योगी जापान में आज और कल यानी 25 और 26 फरवरी को रहेंगे। इस दौरान वे आठ प्रमुख कंपनियों के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। जापान की हाईस्पीड मैग्लेव ट्रेन में 100 किलोमीटर की यात्रा के अलावा वे भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित भी करेंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ की जापान यात्रा केवल तकनीकी जिज्ञासा तक सीमित नहीं है बल्कि इसे यूपी में आधुनिक परिवहन ढांचे के विस्तार की दृष्टि से भी काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटरी से ऊपर हवा में तैरती है जापान की ये ट्रेन, योगी आज 100 KM की करेंगे यात्रा

उत्तर प्रदेश में पहले ही एक्सप्रेसवे, मेट्रो और क्षेत्रीय रैपिड ट्रांजिट सिस्टम जैसी परियोजनाओं के जरिए गतिशील इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किया जा रहा है। ऐसे में मैग्लेव जैसी भविष्य की तकनीक का प्रत्यक्ष अनुभव नीति निर्माण और दीर्घकालिक योजना के लिए काफी उपयोगी माना जा रहा है। इस ट्रेन में सुपरकंडक्टिंग मैग्नेट और अत्याधुनिक गाइडवे सिस्टम का उपयोग किया गया है जो इसे उच्च गति के साथ स्थिरता और सुरक्षा भी प्रदान करता है। फिलहाल ट्रायल चरण में संचालित यह ट्रेन जापान की तकनीकी क्षमता और नवाचार की मिसाल मानी जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सीएम योगी के सिंगापुर से यूपी सरकार को बड़ी सफलता, पहले दिन 20 करोड़ के एमओयू

सीएम योगी की सिंगापुर यात्रा भी रही सफल

इसके पहले वह दो दिन की सिंगापुर यात्रा पर रहे। सिंगापुर में सीएम योगी की यात्रा काफी सफल रही। सीएम योगी ने बताया कि सिंगापुर में टीम यूपी को लगभग एक लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 60 हजार करोड़ के एमओयू ‘इन्वेस्ट यूपी’ द्वारा संपन्न किए जा चुके हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि यह निवेश प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि दुनिया आज पूरी तरह पारदर्शी हो चुकी है। निवेशकों को प्रदेश में हो रही हर गतिविधि की जानकारी है। यही कारण है कि कम समय में यूपी को इतना बड़ा निवेश मिला है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।