ऐक्शन में दिखे सीएम योगी, यूपी के सभी डीएम और एसपी को जारी कर दिए निर्देश, जानें क्या कहा
सीएम योगी आदित्यनाथ ने सभी फरियादियों की बात धैर्यपूर्वक सुनते हुए संबंधित प्रार्थना पत्र स्वीकार किए और आवश्यक कार्रवाई के आदेश दिए।

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार सुबह ऐक्शन में नजर आए। जनता दर्शन में पहुंचे फरियादियों की शिकायत सुनते ही सीम योगी तुरंत जिलाधिकारियों, राजस्व अधिकारियों और पुलिस प्रशासन को निर्देशित किया कि सभी मामलों को गंभीरता से लें, लोगों की समस्याएं ध्यानपूर्वक सुनें और जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनश्चिति करें। जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री के समक्ष अवैध अतक्रिमण से जुड़े कई मामले भी रखे गए। मुख्यमंत्री ने सभी फरियादियों की बात धैर्यपूर्वक सुनते हुए संबंधित प्रार्थना पत्र स्वीकार किए और आवश्यक कार्रवाई के आदेश दिए।
साथ ही, उन्होंने जिलों में तैनात अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे स्थानीय स्तर पर भी जनशिकायतों को सुनें, पीड़ितों को न्याय दिलाएं और अपराधियों के विरुद्ध कठोर कदम उठाएं। कार्यक्रम में एक महिला अपने बच्चे के साथ पहुंची, जिसका इलाज केजीएमयू में चल रहा है। महिला ने इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांग की, जिस पर मुख्यमंत्री ने तत्काल आर्थिक मदद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा, प्रदेश के 25 करोड़ नागरिक मेरा परिवार हैं।
सरकार सुख-दुख में सभी के साथ खड़ी है। पहले दिन से इलाज के लिए आर्थिक सहायता दी जा रही है और आगे भी दी जाती रहेगी। पैसों के अभाव में किसी का इलाज नहीं रुकेगा। जनता दर्शन में कुछ बच्चे भी अपने अभिभावकों के साथ पहुंचे। एक महिला के साथ आई बच्ची ने मुख्यमंत्री योगी आदित्नाथ को सलाम किया। मुख्यमंत्री ने मुस्कराते हुए उसका नाम पूछा और पढ़ाई के बारे में जानकारी ली। उन्होंने सभी बच्चों को चॉकलेट बांटी और उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रोत्साहित किया।
भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा
सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर से तेजी से आगे बढ़ा है। केंद्रीय बजट की विशेषताओं को लेकर आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने ''दूरदर्शी'' बजट प्रस्तुत करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के प्रति आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहला बजट है जो कर्तव्य भवन से तैयार होकर सामने आया है। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि यह बजट हर भारतीय को अपने कर्तव्यों का बोध कराता है और इसमें भविष्य के प्रति हमारी सामूहिक जिम्मेदारी स्पष्ट रूप से दिखाई देती है।
तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा भारत
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछले 11 वर्षों में देश की 25 करोड़ से अधिक आबादी गरीबी रेखा से बाहर निकलकर भारत की प्रगति में अपना योगदान दे रही है। उन्होंने कहा, 'इसी का परिणाम है कि भारत आज दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ा है।' मुख्यमंत्री ने कहा, '2015 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 26 नवंबर को संविधान दिवस घोषित किया था और उनका निरंतर आग्रह रहा है कि हमें 'राष्ट्र प्रथम' की भावना के साथ कार्य करना चाहिए। उन्होंने मौलिक अधिकारों के साथ-साथ मौलिक कर्तव्यों पर भी राष्ट्रव्यापी चर्चा का आह्वान किया था।' आदित्यनाथ ने कहा, 'हम मौलिक अधिकारों की तो बात करते हैं, लेकिन अपने कर्तव्यों पर चर्चा नहीं करते। राष्ट्र और समाज के प्रति प्रत्येक नागरिक के कर्तव्यों को समझना और निभाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति, महिलाएं, गरीब और वंचित वर्ग को केंद्र में रखकर तथा पूरे देश में समान और समावेशी विकास के उद्देश्य से वित्त मंत्री ने वर्ष 2026-27 का बजट संसद में प्रस्तुत किया है।




साइन इन