CM Yogi Adityanath filled out his SIR Uttar Pradesh Voter List Special Intensive Revision form at Gorakhnath mandir सीएम योगी ने भरा अपना एसआईआर फॉर्म, इस बूथ के वोटर हैं आदित्यनाथ, पोस्ट कर कहीं बातें, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

सीएम योगी ने भरा अपना एसआईआर फॉर्म, इस बूथ के वोटर हैं आदित्यनाथ, पोस्ट कर कहीं बातें

UP SIR : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपना एसआईआर फॉर्म दिया है। सीएम योगी ने सुबह गोरखनाथ मंदिर के सभाकक्ष में यह फॉर्म भरा है। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी ने एक्स पर पोस्ट कर लोगों से अपील की है।

Tue, 18 Nov 2025 04:13 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
सीएम योगी ने भरा अपना एसआईआर फॉर्म, इस बूथ के वोटर हैं आदित्यनाथ, पोस्ट कर कहीं बातें

Uttar Pradesh Voter List Special Intensive Revision: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के लिए अपना फॉर्म भरा। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने सुबह गोरखनाथ मंदिर के सभाकक्ष में यह फॉर्म भरा। आदित्यनाथ गोरखपुर शहरी विधानसभा क्षेत्र में झूलेलाल मंदिर के पास कन्या प्राथमिक विद्यालय स्थित बूथ संख्या 223 के पंजीकृत मतदाता हैं। वह वर्तमान में गोरखपुर शहरी विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं।

सीएम योगी ने अपना एसआईआर फॉर्म सौंप दिया है। इस बाद सीएम योगी ने एक्स पर पोस्ट किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस पोस्ट में वोटरों से अपील की है। पोस्ट में सीएम योगी ने लिखा कि सशक्त लोकतंत्र की नींव हैं 'सत्यापित मतदाता', आज विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के अंतर्गत गोरखपुर में अपना गणना प्रपत्र स्वयं भरकर उपलब्ध कराया। आप सभी SIR फॉर्म अवश्य भरें। आपका यह छोटा सा प्रयास भारत के लोकतंत्र को मजबूत करेगा।

इससे पहले गोरखपुर के जिलाधिकारी दीपक मीणा ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) फॉर्म भरा। केंद्रीय निर्वाचन आयोग चार नवंबर से चार दिसंबर तक मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण कर रहा है। इस अभियान के तहत बूथ स्तरीय अधिकारी (बीएलओ) ने मंगलवार सुबह गोरखनाथ मंदिर जाकर मुख्यमंत्री को एसआईआर फॉर्म सौंपा। इसे भरने के बाद मुख्यमंत्री ने भरा हुआ फॉर्म बीएलओ को लौटा दिया। इस प्रक्रिया के दौरान जिलाधिकारी दीपक मीणा, सदर तहसीलदार ज्ञान प्रताप सिंह, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महानगर इकाई के संयोजक राजेश गुप्ता, स्थानीय पार्षद और नगर निगम बोर्ड के उपाध्यक्ष पवन त्रिपाठी और गोरखपुर विकास प्राधिकरण बोर्ड के सदस्य दुर्गेश बजाज मौजूद थे।

चार दिसंबर तक भरकर जमा करना है फार्म

निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित एसआईआर का दूसरा चरण चार नवंबर को शुरू हुआ और यह चार दिसंबर तक चलेगा। यह प्रक्रिया छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, केरल, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप में जारी है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।