Chitrakoot District Magistrate Pulkit Garg sends strong message enrolls his daughter government school यूपी के इस जिले में डीएम का बड़ा संदेश, सरकारी स्कूल में लिखवाया अपनी बेटी का नाम, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी के इस जिले में डीएम का बड़ा संदेश, सरकारी स्कूल में लिखवाया अपनी बेटी का नाम

आर्थिक तौर पर संपन्न और ज्यादातर नौकरी-पेशा वाले लोग बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए नामचीन निजी स्कूलों में अपने बच्चों का दाखिला करा रहे है। ताकि उनका बच्चा प्राथमिक इकाई से ही मजबूत शिक्षा ग्रहण कर आगे अपना भविष्य संवार सके।

Sat, 31 Jan 2026 05:35 PMDinesh Rathour लाइव हिन्दुस्तान, चित्रकूट
share
यूपी के इस जिले में डीएम का बड़ा संदेश, सरकारी स्कूल में लिखवाया अपनी बेटी का नाम

आर्थिक तौर पर संपन्न और ज्यादातर नौकरी-पेशा वाले लोग बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए नामचीन निजी स्कूलों में अपने बच्चों का दाखिला करा रहे है। ताकि उनका बच्चा प्राथमिक इकाई से ही मजबूत शिक्षा ग्रहण कर आगे अपना भविष्य संवार सके। लेकिन चित्रकूट के डीएम डीएम पुलकित गर्ग ने ऐसे लोगों को आइना दिखाते हुए अपनी बेटी सिया का दाखिला परिषदीय स्कूल में संचालित आंगनवाड़ी केन्द्र में कराया और समाज को एक अच्छा संदेश दिया।

डीएम पुलकित गर्ग की बेटी सिया ने अभी स्कूल जाना शुरु किया है। उन्होंने मुख्यालय कर्वी स्थित धनुष चौराहा के पास संचालित कंपोजिट विद्यालय के आंगनवाड़ी केन्द्र में बेटी सिया का दाखिला कराया है। शुक्रवार को केन्द्र में पढ़ने पहुंची सिया अन्य बच्चों के साथ काफी खुश नजर आई। वह बच्चों के साथ खेलती भी रही। केन्द्र में उसका अच्छी तरह से ध्यान भी दिया गया। अन्य बच्चों के साथ वह खिलौनो में खेलती रही। आंगनवाड़ी केन्द्र में बेटी का दाखिला कराना डीएम पुलकित गर्ग का यह कदम समाज में एक बेहतर प्रेरणादायक संदेश बनकर पहुंचा है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म में भी डीएम का यह कदम जोर-शोर से छाया रहा।

डीएम ने अपनी इस पहल के जरिए स्पष्ट कर दिया कि सरकारी विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र किसी भी मायने में कमतर नहीं हैं। उन्होंने कहा कि परिषदीय स्कूलों में संसाधनों की कमी नहीं है। यहां पर शिक्षा की गुणवत्ता पर लगातार सुधार हो रहा है। कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों में छोटे बच्चों के लिए शिक्षा, खेल, पोषण और देखभाल की समुचित व्यवस्थाएं उपलब्ध है। उन्होंने लोगों के साथ ही नौकरी-पेशा वाले अभिभावकों को आइना दिखाते हुए कहा कि वह दिखावे की दौड़ से बाहर निकलकर सरकार की योजनाओं पर भरोसा करें। अपने बच्चों का नामांकन सरकारी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में कराएं।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।