CBI Raid Delhi Kanpur Ghaziabad in 65 crore embezzlement in fixed deposits एफडी के 65 करोड़ हड़पने में दिल्ली-कानपुर, गाजियाबाद में सीबीआई की रेड, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

एफडी के 65 करोड़ हड़पने में दिल्ली-कानपुर, गाजियाबाद में सीबीआई की रेड

एफडी के नाम पर बैंक ऑफ इंडिया की सदर शाखा के कर्मचारियों द्वारा वन निगम के करीब 65 करोड़ रुपये हड़पने की जांच सीबीआई ने शनिवार को शुरू कर दी है। सीबीआई ने बैंक अफसरों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर कानपुर, गाजियाबाद और दिल्ली में कई स्थानों पर देर शाम छापे मारे।

Sun, 18 Jan 2026 09:29 AMSrishti Kunj विशेष संवाददाता, लखनऊ
share
एफडी के 65 करोड़ हड़पने में दिल्ली-कानपुर, गाजियाबाद में सीबीआई की रेड

एफडी के नाम पर बैंक ऑफ इंडिया की सदर शाखा के कर्मचारियों द्वारा वन निगम के करीब 65 करोड़ रुपये हड़पने की जांच सीबीआई ने शनिवार को शुरू कर दी है। सीबीआई ने बैंक अफसरों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर कानपुर, गाजियाबाद और दिल्ली में कई स्थानों पर देर शाम छापे मारे। इसमें फर्जी खाता खोलने के दो आरोपियों की तलाश की जा रही है।

वन निगम के एमडी अरविंद कुमार की शिकायत पर सीबीआई ने दस्तावेज जांचे तो कई गड़बड़ियां मिलीं। इसके बाद सीबीआई लखनऊ ने केस दर्ज किया। इसके बाद तीन टीमों ने शनिवार को ही जांच शुरू कर दी। इसी कड़ी में सीबीआई ने कानपुर और गाजियाबाद में पहले तीन घंटे तक छापेमारी की। शक के दायरे में आए आरोपियों के ठिकानों पर लोगों से पूछताछ की गई।

इनके यहां से कई दस्तावेज-लैपटॉप कब्जे में लिए गए। सीबीआई की कार्रवाई देर रात तक चल रही थी। सीबीआई सूत्रों के मुताबिक फर्जी खाता खुलवाकर राशि हड़पने में दीपक और मनीष नाम के दो युवकों का नाम सामने आया है। इनपर फर्जी दस्तावेजों से खाते खुलवाने का आरोप है। इन दोनों के बारे में एजेंसी ने कई तथ्य जुटा लिए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में चुनाव आयोग के रडार पर औसत से कम नाम कटने वाले जिले, बीएलओ पर बैठी जांच

करोड़ों की धोखाधड़ी में बैंक मित्र, अफसरों पर मुकदमा

शंकुतला मिश्रा विश्वविद्यालय परिसर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में 60 से अधिक ग्राहकों से हुई करोड़ों की ठगी में पारा कोतवाली में चार दिन बाद आरोपी बैंक मित्र शिवा राव और 2020 से तैनात शाखा प्रबंधकों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत दस धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने राम सिंह यादव समेत 24 खाताधारकों की तहरीर पर एफआईआर दर्ज की है।

खाताधारकों से करोड़ों की धोखाधड़ी में बैंक मित्र और अफसरों पर मुकदमा

शंकुतला मिश्रा विश्वविद्यालय परिसर स्थित बैंक आफ बडौदा में 60 से अधिक ग्राहकों के साथ हुई करोड़ों रुपये की ठगी के मामले में 4 दिन बाद पारा कोतवाली में आरोपी बैंक मित्र शिवा राव तथा 2020 से तैनात शाखा प्रबंधकों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत 10 धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने राम सिंह यादव समेत 24 खाताधारकों की तहरीर पर एफआईआर दर्ज की है। इन सभी के 1.20 करोड़ रुपये से अधिक रुपये गायब हुए हैं। शनिवार को भी कई खाताधारकों ने बैंक पहुंचकर हंगामा किया और तालाबंदी कर दी। पुलिस ने अन्य लोगों से भी अपील की है कि जिनके भी पैसे गायब हुए हैं, वह तहरीर दे सकते हैं।

सलेमपुर पतौरा निवासी दूध कारोबारी राम सिंह ने बताया कि शिवा राव ने बैंक खाते में पड़े 18 लाख 60 हजार की ठगी की थी। दस लाख की फर्जी एफडी बना दी जबकि आठ लाख साठ हजार की रकम निकाल ली थी। राम सिंह व अन्य ने आरोप लगाया है कि बैंक मित्र शिवा राव एवं 2020 से शाखा में तैनात रहे मैनेजर और बैंककर्मियों ने कूटरचित दस्तावेज के जरिये फर्जी एफडी कर 1.20 करोड़ से अधिक की ठगी कर ली है। बैंक मित्र से सबसे ज्यादा महिला खातेदारों को निशाना बनाया। महिलाओं के खाते में जमा गाढ़ी कमाई निकाल ली।

डीजीपी से शिकायत पर 1.20 लाख वापस

विश्वविद्यालय के डी फार्मा के दिव्यांग छात्र राकेश मलिक ने खाते से हुई छात्रवृत्ति घोटाले की शिकायत डीजीपी से की थी। डीजीपी से शिकायत के बाद खाते से गायब हुई 1.20 लाख की रकम शनिवार को खाते में वापस आ गयी।

सब्जी विक्रेता ने बेटे का रिसेप्शन कैंसिल किया

सब्जी विक्रेता फूलचंद्र के छोटे बेटे ऋषभ कश्यप की 25 फरवरी को उन्नाव के हसनगंज से शादी है। फूलचंद्र ने 27 फरवरी को रिसेप्शन आयोजित किया था। पैसे गायब हो जाने के चलते फूलचंद्र के बेटे की धूमधाम से होने वाली शादी अब सामान्य रूप से होगी लेकिन 27 फरवरी को प्रस्तावित रिसेप्शन कैंसिल कर दिया है।

विधवा के खाते से एक लाख रुपये गायब

बैंक ऑफ बड़ौदा निगोहां शाखा से निगोहा निवासी शिवकली के खाते से एक लाख रुपये रहस्यमय तरीके से गायब हो गए। शिवकली का कहना है कि खाते में दो लाख रुपये जमा किए थे। करीब 90 हजार रुपये उन्होंने निकाले। पासबुक अपडेट कराने पहुंची तो पता चला कि एक लाख रुपये गायब हैं। शाखा प्रबंधक सपना मिश्रा का कहना है कि महिला दो बार पैसे निकालने आई थी।

अपील: खाता जांच लें

बैंक घोटाले के विवेचक वरिष्ठ उप निरीक्षक ओम प्रकाश मिश्रा ने बैंक आफ बड़ौदा शुकंतला मिश्रा विवि शाखा के सभी खाताधारकों से अनुरोध किया है कि अपने-अपने खातों की जांच कर लें। जिसके खाते से भी रकम गायब हुई है वह शिकायत कर सकते हैं।

गार्ड ने चैनल बंद किया तो ग्राहकों ने शटर गिराया

शनिवार की सुबह लगभग एक दर्जन से अधिक ग्राहक बैंक पहुंचे और हंगामा किया। बैंक की सुरक्षा में तैनात सिक्योरिटी गार्ड ने बैंक का चैनल बन्द कर दिया, जिससे नाराज ग्राहकों ने बैंक का शटर बन्द कर दिया। ग्राहकों की समस्या सुनने का आश्वासन मिलने पर शटर खोला। बैंक में सुनवाई न होने पर ग्राहक पारा थाने पहुंच गए। कोतवाली इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया कि रामसिंह सहित 24 अन्य ग्राहकों की तहरीर पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है। अभी तक की जांच पड़ताल में डेढ़ करोड़ से ज्यादा की ठगी सामने आई है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।