can sindoor ever be a spectacle congress samajwadi party lashed out at pm narendra modi in varanasi सिंदूर कभी तमाशा हो सकता है क्या? काशी में कांग्रेस-सपा पर जमकर बरसे पीएम मोदी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

सिंदूर कभी तमाशा हो सकता है क्या? काशी में कांग्रेस-सपा पर जमकर बरसे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता से अपने देश के भी कुछ लोगों के पेट में दर्द हो रहा है। कांग्रेस पार्टी और उनके चेले चपाटे पचा नहीं पा रहे कि भारत ने आतंकियों के ठिकानों को मिट्टी में मिला दिया। मैं पूछना चाहता हूं कि आपको ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर गर्व है कि नहीं।

Sat, 2 Aug 2025 12:18 PMAjay Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
सिंदूर कभी तमाशा हो सकता है क्या? काशी में कांग्रेस-सपा पर जमकर बरसे पीएम मोदी

PM Modi in Varanasi: ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बाद अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी (काशी) पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस और सपा पर जमकर हमला बोला। पीएम ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने पूरी दुनिया को संदेश दे दिया है कि भारत पर जो वार करेगा वो पाताल में भी नहीं बचेगा। दुर्भाग्य है कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता से अपने देश के भी कुछ लोगों के पेट में दर्द हो रहा है। ये कांग्रेस पार्टी और उनके चेले चपाटे इस बात को पचा नहीं पा रहे कि भारत ने आतंकियों के ठिकानों को मिट्टी में मिला दिया। मैं अपने भारतीयों से पूछना चाहता हूं कि आपको ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर गर्व है कि नहीं। कांग्रेस ने ऑपरेशन सिंदूर को तमाशा कहा है, आप मुझे बताइए सिंदूर कभी भी तमाशा हो सकता है क्या। क्या कोई सिंदूर को तमाशा कह सकता है क्या? कोई मुझे बताए क्या आतंकवादियों को भी मारने के लिए इंजतार करना चाहिए क्या? सपा को फोन करूं क्या कि आतंकियों को मार दें क्या?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारी सरकार में देश में 55 करोड़ लोगों के बैंक खाते खोले गए। जिन लोगों ने कभी बैंक का दरवाजा नहीं देखा, उनके खाते खोले गए। आप लोगों ने मोदी को काम पर लगाया और मोदी काम कर रहा है। 10 साल बात खातों की केवाईसी होती है। आप लोगों को परेशानी से बचाने के लिए बैंक कैंप लगाकर आपके दरवाजे तक पहुंच रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हम लखपति दीदी अभियान चला रहे हैं। हमारा लक्ष्य तीन करोड़ लखपति दीदी बनाने का है। ये आंकड़ा सुनकर सपा वाले तो साइकिल लेकर ही भाग जाएंगे। अभी तक हमने 1.5 करोड़ लखपति दीदी बनाकर आधा लक्ष्य हासिल भी कर लिया है। महिलाओं के लिए सरकार एक बहुत बड़ा काम कर रही है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।