By changing his name, the husband trapped a Hindu girl in Delhi, the wife exposed the love jihad नाम बदलकर शौहर ने दिल्ली में हिन्दू लड़की को फंसाया, पत्नी ने किया लव जिहाद का खुलासा, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

नाम बदलकर शौहर ने दिल्ली में हिन्दू लड़की को फंसाया, पत्नी ने किया लव जिहाद का खुलासा

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में एक पत्नी ने अपने पति पर लव जिहाद का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि उसका शौहर दिल्ली में रहता है। वहां नाम बदल कर हिन्दू लड़की को फंसाए हुए है और साथ रखे हैंं।

Thu, 26 Dec 2024 01:04 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
नाम बदलकर शौहर ने दिल्ली में हिन्दू लड़की को फंसाया, पत्नी ने किया लव जिहाद का खुलासा

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में एक पत्नी ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पत्नी ने पति के लव जिहाद का खुलासा किया। पत्नी का आरोप है कि उसका शौहर दिल्ली में काम करता है। वहां नाम बदलकर हिन्दू लड़की को फंसाकर अपने पास रखे है। उसने लड़की से सच्चाई छिपाई है। बीवी ने पुलिस से शिकायत पत्र देते हुए शहर कोतवाली में प्रताड़ना की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

शहर कोतवाली क्षेत्र के मर्दननाका ढाल के नीचे रहनेवाली सना परवीन का निकाह 27 अक्तूबर 2022 को जनपद महोबा में चरखारी थानाक्षेत्र के तिलवापुरवा निवासी सलमान खान के साथ हुआ। सना के मुताबिक, निकाह के बाद ससुरालियों ने उसे अतिरिक्त दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। और भूखा रखते थे। इसकी जानकारी पिता को हुई तो उन्होंने नाते-रिश्तेदारों के साथ पंचातय की। बहनोई हजरत ने धमकाते हुए सभी को भगा दिया। महिला ने का आरोप है कि हजरत अपराधिक किस्म का है। उसके खिलाफ मुकदमे दर्ज हैं। महिला का आरोप है कि ससुरालियों ने गर्भावस्था के दौरान घर से निकाल दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मुस्लिम युवक ने धर्म छिपाकर की शादी, राज खुला तो धर्मांतरण का बनाया दबाव, फिर…

मायके में रह रही मायके

पीड़िता मायका में रह रही है। यहां पर ही बेटे को जन्म दिया, जोकि 12 माह का है। पीड़िता ने शहर कोतवाली में दी तहरीर में साफ लिखा है कि शौहर दिल्ली में नाम बदलकर रहता है। वहां एक हिन्दू लड़की को साथ रखे है। शक है कि अपना नाम बदलकर हिन्दू लड़कियों को फंसाने का काम करता है।

बाइक लेने पर ही किया था निकाह

पीड़िता के मुताबिक, निकाह से ठीक तीन पहले ससुरालीजनों ने बाइक की मांग की थी। हालत सही न होने पर पिता ने जमीन गिरवी रखकर मांग पूरी की थी। निकाह के बाद एक लाख और मायका से लाने का दबा बना रहे थे।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।