Israel and Iran Tensions Prompt Airspace Closure in Middle East इजरायल-ईरान जंग से एयरस्पेस बंद, मध्य पूर्व की उड़ानें ठप, फंसे यात्रियों की बढ़ी परेशानी, Bulandsehar Hindi News - Hindustan
More

इजरायल-ईरान जंग से एयरस्पेस बंद, मध्य पूर्व की उड़ानें ठप, फंसे यात्रियों की बढ़ी परेशानी

Bulandsehar News - बुलंदशहर संवाददाता। इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के बीच इजरायल, ईरान समेत कई अरब देशों ने अपना एयरस्पेस अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। इसके

Sat, 28 Feb 2026 10:55 PMNewswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
share
इजरायल-ईरान जंग से एयरस्पेस बंद, मध्य पूर्व की उड़ानें ठप, फंसे यात्रियों की बढ़ी परेशानी

इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के बीच इजरायल, ईरान समेत कई अरब देशों ने अपना एयरस्पेस अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। इसके चलते तेल अवीव, अबू धाबी, दुबई सहित मध्य पूर्व के कई शहरों के लिए उड़ानें निलंबित कर दी गई हैं। कनेक्टिंग फ्लाइट्स भी प्रभावित हुई हैं, जिससे बड़ी संख्या में यात्रियों के विभिन्न एयरपोर्ट्स पर फंसे होने की आशंका है। एयरलाइंस द्वारा अचानक उड़ानें रद्द किए जाने से यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई यात्रियों ने बताया कि उन्हें न तो वैकल्पिक फ्लाइट की स्पष्ट जानकारी मिल पा रही है और न ही ठहरने की पर्याप्त व्यवस्था।

भारतीय दूतावास की एडवाइजरी का इंतजार है। जिला हज ट्रेनिंग सेंटर के प्रभारी हाजी नूर मोहम्मद कुरैशी ने कहा कि ईरान पर हमला गलत है और इससे क्षेत्र में अस्थिरता बढ़ेगी। उन्होंने भारत सरकार से मांग की कि ईरान और आसपास के देशों में फंसे भारतीय नागरिकों को सुरक्षित वापस लाने के लिए तत्काल प्रयास किए जाएं। दूतावासों की एडवाइजरी का इंतजार सूत्रों के अनुसार भारतीय दूतावास स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। हालांकि, उड़ानें सामान्य होने तक यात्रियों की परेशानियां बनी रह सकती हैं। फिलहाल अंतरराष्ट्रीय हालात पर पूरी दुनिया की नजर है। जैसे-जैसे स्थिति स्पष्ट होगी, उड़ान सेवाओं को लेकर एयरलाइंस आगे का निर्णय ले। ---

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।