धोखाधड़ी कर बेची जमीन, एयरपोर्ट अधिग्रहण के दौरान खुला फर्जीवाड़ा
Bulandsehar News - - पीड़ित ने दो आरोपियों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराईधोखाधड़ीधोखाधड़ी कर बेची जमीन, एयरपोर्ट के दौरान खुला फर्जीवाड़ाधोखाधड़ी कर बेची जमीन, एयरप

नगर क्षेत्र के एक व्यापारी को धोखाधड़ी कर जमीन बेचते हुए लाखों रुपये ले लिए गए। आरोपियों ने अपने अधिकार से अधिक जमीन का फर्जी बैनामा कर पीड़ित से 32.94 लाख रुपये ठग लिए। जेवर एयरपोर्ट परियोजना के लिए जमीन का अधिग्रहण शुरू होने पर मामला का खुलासा हुआ। नगर पुलिस ने मामले में दो नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगर कोतवाली में मोहल्ला सिविल लाइंस क्षेत्र निवासी पीड़ित हरीश कुमार मित्तल ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि वह व्यापारी हैं। उनके परिचित मुकेश कुमार निवासी गांव आकलपुर(गौतमबुद्धनगर) ने उन्हें अनुराग वाधवा निवासी पंचवटी कॉलोनी(खुर्जा) से मिलवाया था।
मुकेश ने विश्वास दिलाया कि अनुराग के पास जेवर तहसील के ग्राम फाजिलपुर में कृषि भूमि है। आरोपियों के झांसे में आकर पीड़ित ने जनवरी 2021 में अनुराग वाधवा से जमीन का सौदा तय किया। इसके एवज में पीड़ित ने कुल 32,94,000 रुपये का भुगतान किया। अप्रैल 2021 में उपनिबंधक जेवर के कार्यालय में इस भूमि का बैनामा भी पंजीकृत करा दिया गया। पीड़ित के अनुसार, साल 2025 में जब जेवर एयरपोर्ट परियोजना के लिए उक्त भूमि का अधिग्रहण शुरू हुआ, तब राजस्व अधिकारियों की जांच में चौंकाने वाला सच सामने आया। जांच में पता चला कि आरोपी अनुराग वाधवा के पास उस जमीन को बेचने का कानूनी अधिकार ही नहीं था और उसने धोखाधड़ी कर फर्जी बैनामा किया था। धोखाधड़ी का पता चलने पर जब पीड़ित ने आरोपियों से अपनी रकम वापस मांगी, तो उन्होंने रुपये लौटाने से साफ इनकार कर दिया। आरोप है कि आरोपियों ने पीड़ित के साथ अभद्र व्यवहार किया और उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली नगर पुलिस ने मुकेश कुमार और अनुराग वाधवा के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले में जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन