भतीजे को दिल दे बैठी बुआ, भैयादूज से एक दिन पहले दोनों हुए फरार
शाहजहांपुर के मिर्जापुर थाना क्षेत्र में एक विवाहित महिला और उसका बुआ-भतीजा प्रेमी अचानक लापता हो गए। घटना के बाद परिजनों और गांव में हड़कंप मच गया। दोनों की तलाश जारी है और उनके अचानक गायब होने से तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां मिर्जापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में विवाहित महिला और एक युवक अचानक लापता हो गए। दोनों के गायब होने से परिजनों में हड़कंप मच गया है। यह घटना भैयादूज से एक दिन पहले की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक दोनों बुआ भतीजे हैं और दोनों का प्रेम प्रसंग चल रहा था।
ये मामला जिले के मिर्जापुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। जानकारी के मुताबिक, लापता महिला की शादी करीब आठ महीने पहले हुई थी। वह हाल ही में करवाचौथ पर अपने मायके आई थी। मंगलवार को उसने परिवार को बताया कि वह बाजार में खरीदारी करने जा रही है, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटी। परिजनों ने तलाश शुरू की तो पता चला कि परिवार से जुड़ा एक युवक भी घर से गायब है। बताया जा रहा है कि दोनों आपस में बुआ-भतीजे के रिश्ते में हैं और दोनों में प्रेम प्रसंग चल रहा है। वहीं, दोनों के अचानक लापता होने से गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।
उधर, दोनों को फरार होने से परिवारजन इस घटना से बेहद परेशान हैं। उन्होंने इस मामले की सूचना थाने में दी है। पुलिस का कहना है कि बुआ भतीजे के फरार होने की शिकायत मिली है। फिलहाल दोनों की तलाश की जा रही है।
बहराइच में प्रेमिका के मंगेतर ने साथियों संग मिलकर की युवक की हत्या
उधर, बहराइच जिले के थाना रानीपुर क्षेत्र के ग्राम त्रिवेदीपुरवा में दीवाली पर युवक की हत्या उसकी प्रेमिका के होने वाले पति ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर की। इस साजिश में युवक की प्रेमिका और उसके भाई का भी हाथ था। पुलिस ने युवती समेत चार हत्यारोपियों को आला कत्ल समेत गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।




साइन इन