Brijesh Pathak taunted Akhilesh Yadav and said that he is hiding his head like an ostrich शुतुरमुर्ग की तरह सिर छुपा रहे हैं... ब्रजेश पाठक का सपा अध्यक्ष पर हमला, बोले-अखिलेश सत्ता के भूखे, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

शुतुरमुर्ग की तरह सिर छुपा रहे हैं... ब्रजेश पाठक का सपा अध्यक्ष पर हमला, बोले-अखिलेश सत्ता के भूखे

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अखिलेश को आठ साल में हुआ विकास नहीं दिख रहा है। जिस तरह शुतुरमुर्ग अपना सिर गड़ाए रहता है उसी तरह वह भी हैं। सपा मुखिया सत्ता के भूखे हैं।

Tue, 25 March 2025 08:50 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share
शुतुरमुर्ग की तरह सिर छुपा रहे हैं... ब्रजेश पाठक का सपा अध्यक्ष पर हमला, बोले-अखिलेश सत्ता के भूखे

योगी सरकार के आठ साल पूरा होने पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने मंगलवार को उपलब्धियां गिनवाईं। इस दौरान उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि अखिलेश को आठ साल में हुआ विकास नहीं दिख रहा है। जिस तरह शुतुरमुर्ग अपना सिर गड़ाए रहता है उसी तरह वह भी हैं। सपा मुखिया सत्ता के भूखे हैं। उनकी सरकार होती तो फिर सैफई में डांस करा रहे होते।

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक गुरुवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित उत्कर्ष के वर्ष कार्यक्रम में पहुंचे। यहां उन्होंने विपक्ष पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में केवल भ्रष्टाचार व घोटाला होता था। खनन से लेकर जमीन घोटाला हुआ। उनके खनन विभाग के एक राज्यमंत्री को घोटाले की वजह से हटाया भी गया। फिर तीन दिन बाद उसी मंत्री को उनके नेता ने गले लगाया और उसे कैबिनेट मंत्री बना दिया। भाजपा सरकार ने महाकुंभ का आयोजन किया। इसमें 100 देशों के 66 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे। बिजली, पानी, सड़क, सुरक्षा, कानून व्यवस्था तथा विकास के मामले में प्रदेश में पिछले आठ वर्षों में अभूतपूर्व काम हुआ है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पहली बार 60 हजार पुलिसकर्मियों की एक साथ होगी ट्रेनिंग, 10 गुना बढ़ी क्षमता
ये भी पढ़ें:साइबर ठगों ने AMU प्रोफेसर को बनाया शिकार, डिजिटल अरेस्ट का भय दिखाकर 7 लाख ठगे
ये भी पढ़ें:BJP MLA और पूर्व मंत्री के बीच हाथापाई, शवयात्रा के दौरान ही भिड़ गए दोनों

गांवों में 18 घंटे मिल रही बिजली

डिप्टी सीएम ने दावा किया कि पहले गांवों में बिजली नहीं मिलती थी शहर और गांवों में स्थिति बेहद खराब थी लेकिन भाजपा सरकार आने के बाद गांवों में 18 घंटे बिजली मिल रही है। वहीं, तहसीलों को 22 और शहरों को 24 घंटे बिजली दी जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूपी ही नहीं देश भर के गांवों में जल जीवन मिशन से हर घर जल पहुंचाया है। सपा की सरकार में केवल 1.12 लाख बच्चे सरकारी प्राइमरी स्कूलों में पढ़ते थे। वहीं आज 1.92 लाख बच्चे सरकारी स्कूलों पढ़ रहे हैं। यूपी से नकल माफियाओं का सफाया हो गया है। आज सभी जिला अस्पतालों में 208 प्रकार की दवाएं नि:शुल्क उपलब्ध करायी जा रही है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।