Brijbhushan Sharan Singh birthday Hundreds vehicles celebratory procession, bulldozers showering flowers सैकड़ों गाड़ियों का जश्न जुलूस, बुलडोजर से बरसे फूल; बृजभूषण शरण सिंह ने जन्मदिन पर दबदबा, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

सैकड़ों गाड़ियों का जश्न जुलूस, बुलडोजर से बरसे फूल; बृजभूषण शरण सिंह ने जन्मदिन पर दबदबा

यूपी के गोंडा जिले में नंदनीनगर में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने जन्मदिन पर सैकड़ों गाड़ियों का जश्न जुलूस निकाला। रास्ते में बुलडोजर से फूल बरसाए गए। इस दौरान लोगोें के बधाइयां का तांता लगा रहा।

Thu, 8 Jan 2026 05:56 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
सैकड़ों गाड़ियों का जश्न जुलूस, बुलडोजर से बरसे फूल; बृजभूषण शरण सिंह ने जन्मदिन पर दबदबा

भाजपा पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के जन्मदिन पर गुरुवार को सैकड़ों गाड़ियों का जश्न जुलूस निकाला गया। काफिले में खुली जीप पर सवार बृजभूषण शरण पर रास्ते में फूल बरसाए गए। फूल वर्षा के लिए बुलडोजर भी लगाए गए थे। इस दौरान बृजभूषण का दबदबा भी दिखा। इस दौरान संतों का आशीर्वाद, कथा महोत्सव का समापन और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहे।

राष्ट्र कथा महोत्सव का भव्य समापन

सरयू तट स्थित नंदिनी निकेतन में 1 जनवरी से आयोजित राष्ट्र कथा महोत्सव का समापन पूर्व सांसद के जन्मोत्सव के अवसर पर पूरे विधि-विधान के साथ हुआ। कथा विराम के बाद सद्गुरु ऋतेश्वर महाराज ने विशेष उद्बोधन देते हुए गोमाता संरक्षण और गोपालन का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि “दसवीं शताब्दी से पहले भारत विश्वगुरु था और इसका मूल कारण गोमाता का सम्मान था। जब तक प्रत्येक भारतीय घर में गोमाता पूजनीय नहीं होंगी, तब तक भारत पुनः विश्वगुरु नहीं बन सकता।”

सुबह से बधाइयों का तांता

विश्नोहरपुर स्थित आवास पर सुबह तीन बजे से ही समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी। फूल-मालाओं और उपहारों के साथ लोगों ने पूर्व सांसद को शुभकामनाएं दीं। शुभचिंतकों से मुलाकात के बाद बृजभूषण शरण सिंह फूलों से सजी खुली जीप में सवार होकर सैकड़ों वाहनों के काफिले के साथ नंदिनी निकेतन पहुंचे। रास्ते भर नवाबगंज व आसपास के क्षेत्रों में जगह-जगह फूलों की वर्षा और “जन्मदिन मुबारक” के नारों से स्वागत किया गया। इस दौरान बुलडोजर से भी फूल बरसाए गए।

संतों का आशीर्वाद और गौ-पूजन

नंदिनी निकेतन पहुंचकर पूर्व सांसद ने गोमाता नंदिनी और महाराज रघु की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। अयोध्या से आए हजारों संत-महंतों का अभिनंदन कर उनका आशीर्वाद लिया और गौ माता की परिक्रमा कर विशेष पूजा-अर्चना की।

Brijbhushan Sharan Singh birthday Hundreds vehicles celebratory procession

ढाई करोड़ का घोड़ा मिला तोहफे में

जन्मदिन पर पूर्व सांसद बृजभूषण को हरियाणा के रविंद्र पाल सिंह चौहान और उनकी पत्नी संगीता सिंह चौहान ने ढाई करोड़ रुपये मूल्य का रेस घोड़ा गिफ्ट में दिया। यह घोड़ा अब तक 7 रेस में हिस्सा लेकर 22 लाख रुपये से अधिक की इनामी राशि जीत चुका है। घोड़ों और गौ-सेवा के शौकीन बृजभूषण शरण सिंह के विश्नोहरपुर स्थित अस्तबल में पहले से कई महंगे घोड़े मौजूद हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लखनऊ-अयोध्या मार्ग पर पॉलीटेक्निक से बनने जा रही 6 लेन एलीवेटेड रोड, सफर और आसान

सांस्कृतिक कार्यक्रमों का अयोजन

जन्मोत्सव के अवसर पर थारू समाज के कलाकारों और बिहार की लोकगायन परंपरा के प्रसिद्ध कलाकारों ने शानदार प्रस्तुतियां दीं। अवधी और भोजपुरी गायन की चर्चित कलाकार हेमा पाण्डेय और सविता पाण्डेय, साथ ही गुरूवचन सिंह, गगनदीप सिंह और गुड्डू पाण्डेय ने भक्ति और लोकधुनों से कार्यक्रम को यादगार बना दिया। इसके अलावा रघुविद्यापीठ इंदिरापुरम और नंदिनी विद्यालय की छात्राओं ने भी रंगारंग प्रस्तुति दी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।