bride sat on a dharna after returning from her honeymoon quarrel with her husband over dowry हनीमून से सीधे धरने पर! दहेज को लेकर पति से हुई लड़ाई, अब ससुराल के बाहर टेंट लगाकर बैठी दुल्हन, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

हनीमून से सीधे धरने पर! दहेज को लेकर पति से हुई लड़ाई, अब ससुराल के बाहर टेंट लगाकर बैठी दुल्हन

फरवरी में शादी के बंधन में बंधे दंपति हनीमून मनाने बाली गए थे, लेकिन वहां दहेज को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि दोनों को हनीमून बीच में ही छोड़कर लौटना पड़ा। लौटने के बाद पति ने अपनी पत्नी को मायके छोड़ दिया।

Mon, 31 March 2025 09:13 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, मुजफ्फरनगर
share
हनीमून से सीधे धरने पर! दहेज को लेकर पति से हुई लड़ाई, अब ससुराल के बाहर टेंट लगाकर बैठी दुल्हन

यूपी के मुजफ्फरनगर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक युवती की शादी फरवरी में हुई थी। शादी के बाद दोनों हनीमून मनाने बाली गए। वहां पति-पत्नी के बीच दहेज को लेकर झगड़ा हो गया। बात इतनी बढ़ी की दोनों हनीमून बीच में ही छोड़कर वापस लौट आए और दूल्हे ने दुल्हन को मायके छोड़ दिया। दूसरी ओर दुल्हन भी परिजनों के साथ ससुराल के बाहर टेंट लगाकर धरने पर बैठ गई। ये मामला क्षेत्र में फिलहाल सुर्खियों में बना हुआ है।

ये मामला नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के एटूएड पोर्स कॉलोनी का है। जहां प्रणव सिंघल की शादी 12 फरवरी को शालिनी के साथ हुई थी। दुल्हन का आरोप है कि शादी के बाद दोनों हनीमून के लिए पहले बाली और फिर श्रीलंका जाने वाले थे। लेकिन बाली में ही पति शादी में खर्चे का हवाला देते हुए दहेज में 50 लाख की डिमांड करने लगा। इसे लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद बाली से ही वापस लौट आए और परंपरा के हवाला देते हुए 6 मार्च को ससुरालियों उसे मायके में भेज दिया था। फिर 26 मार्च को पति उसे मायके में लेने पहुंचा और 50 लाख रुपये दहेज की मांग की।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कानपुर में तेज रफ्तार का कहर, डंपर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, चार की मौत
ये भी पढ़ें:घर में घुसकर युवक ने की रेप करने की कोशिश, शोर मचाने पर युवती का रेत दिया गला
ये भी पढ़ें:दलित युवक की पुलिस कस्टडी में मौत पर बवाल, तोड़फोड़-पथराव और लाठीचार्ज

पिता के असमर्थता जताने पर पति उसे मायके में ही छोड़कर आ गया। पीड़िता रविवार को परिजनों को बिना बताए ससुराल में आयी, लेकिन ससुराल पक्ष के लोगों ने दरवाजा नहीं खोला। देर शाम तक जब गेट नहीं खुला तो वह ससुराल के बाहर टेंट लगाकर धरने पर बैठ गयी। ससुराल पक्ष के लोगों ने पुलिस मौके पर बुला लिया। आरोप है कि मदद करने के बजाए पुलिस ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया। नई मंडी कोतवाली निरीक्षक दिनेशचंद्र बघेल ने बताया कि पीड़िता अगर तहरीर देती है तो कार्रवाई की जाएगी। पीड़िता अपने परिजनों के साथ धरने पर बैठी हुई है। पीड़िता का पति आर्किटेक्ट है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।