bride fled after feeding intoxicating milk to groom on wedding night fake uncle arrested middleman disappeared शादी की रात दूल्हे को नशीला दूध पिला फरार हो गई दुल्हन, फर्जी फूफा पकड़े गए; बिचौलिया हो गया गुम, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

शादी की रात दूल्हे को नशीला दूध पिला फरार हो गई दुल्हन, फर्जी फूफा पकड़े गए; बिचौलिया हो गया गुम

शादी की रात ही दुल्हन, दूल्हे और उसकी मां को नशीला दूध पिलाकर फरार हो गई थी। भागने से पहले घर में रखे जेवरात और नकदी ले गई थी। पीड़ित परिवार ने पुलिस से शिकायत की थी। भाजपा विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह के हस्तक्षेप के बाद मुकदमा लिखा गया था।

Sun, 1 June 2025 08:05 AMAjay Singh संवाददाता, आगरा
share
शादी की रात दूल्हे को नशीला दूध पिला फरार हो गई दुल्हन, फर्जी फूफा पकड़े गए; बिचौलिया हो गया गुम

शादी वाली रात ही दुल्हन, दूल्हे को नशीला दूध पिलाकर फरार हो गई। इसके बाद जो काम पुलिस को करना चाहिए, वो पीड़ित दूल्हे और उसके परिजनों ने किया। लुटेरी दुल्हन के फर्जी फूफा और बुआ का घर तलाशा। घेराबंदी के बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पहुंचकर दोनों को हिरासत में ले लिया। यह स्थिति तब है जब पीड़ित पक्ष पहले दिन से बोल रहा था कि आरोपियों का नाता नगला पदी से है। बिचौलिया और दुल्हन अभी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

आगरा के सीता नगर, एत्मादुद्दौला निवासी कुसुमा देवी के बेटे रिंकू की बिचौलिया ने 1.20 लाख रुपये लेकर चार मई को शादी कराई थी। शादी की रात ही दुल्हन आतिमा दूल्हे और उसकी मां को नशीला दूध पिलाकर फरार हो गई थी। भागने से पहले घर में रखे जेवरात और नकदी ले गई थी। पीड़ित परिवार ने पुलिस से शिकायत की थी। भाजपा विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह के हस्तक्षेप के बाद मुकदमा लिखा गया था। पीड़ित परिवार ने पुलिस को बताया था कि बिचौलिया ट्रांस यमुना इलाके में रहता है। पुलिस ने उसे नहीं पकड़ा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:10 साल तक दबी रहीं फाइलें, 25 रिटायर इंजीनियरों पर अब लटकी कार्रवाई की तलवार

इस दौरान दूल्हे पर हमला हुआ। उसका मुकदमा अलग से लिखा गया। दूल्हे के परिजन कई दिनों से नगला पदी में रेकी कर रहे थे। उन्हें पूरा यकीन था कि नकली बुआ और फूफा वहां के रहने वाले हैं। शादी नगला पदी स्थित एक मंदिर में हुई थी। पीड़ित पक्ष ने देखा था कि शादी वाले दिन बुआ-फूफा से स्थानीय लोग भी बातचीत कर रहे थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नक्शा पास करने में आनाकानी! यूपी के 80% प्राधिकरणों में सामने आई ये दिक्कत

पीड़ित पक्ष पुलिस से छानबीन की बोल रहा था। उन्हें प्रतिदिन टहला दिया जाता था। पीड़ित ने ही फर्जी बुआ-फूफा को खोज लिया। विवेचक को फोन करके बुलाया। उसने दोनों को हिरासत में लिया। उनसे दुल्हन के बारे में पूछा जा रहा है। उनका कहना है कि बिचौलिया ने उन्हें रुपये देकर बुआ-फूफा बनाया था।

पीड़ित पक्ष का कहना है कि दुल्हन को जिस बाइक पर भगाया गया, वह भी नगला पदी आई थी। आरोपित महिला ने अपना नाम सुनीता व पुरुष ने राजेंद्र बताया। दोनों एक ही बात बोल रहे हैं कि सब कुछ बिचौलिया को पता है। वह मास्टर माइंड है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।