हर खरीदार का हक है दुकानदार का नाम जानना, नेम प्लेट विवाद पर ब्रजेश पाठक का दो टूक जवाब
यूपी में कांवड़ यात्रा नेम प्लेट मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इसे लेकरउपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि सप नेताओं के बयान आपत्तिजनक है। आतंकियों से कांवड यात्रियों की तुलना करना बेहद निंदनीय है। हर खरीददार को दुकानदार का नाम जानने का हक है।

यूपी में कांवड़ यात्रा नेम प्लेट मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इसे लेकर अब सूबे के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के नेताओं के बयान आपत्तिजनक है। आतंकियों से कांवड यात्रियों की तुलना करना बेहद निंदनीय है। सपा मुस्लिम तुष्टिकरण का बढ़ावा देकर वोट बैंक बनाना चाहती है। हर खरीददार को दुकानदार का नाम जानने का हक है।
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा,"सपा के लोग लगातार अनर्गल बयानबाजी यूपी कांवड़ यात्रा पर कर रहे हैं जो बहुत निंदनीय है। सपा के लोग इस तरह के बयानबाजी कर रहे हैं कि आतंकवाद की तुलना कांवड़ यात्रियों से कर रहे हैं कितना निंदनीय कृत्य है। समाजवादी पार्टी यूपी में शरिया कानून लागू करके मुस्लिम तुष्टिकरण को बढ़ावा दे करके वोट बैंक बनाना चाहती है। यूपी के लोग इसे कभी स्वीकार नहीं करेंगे। हमारी प्रतिबद्धता कुशल कांवड़ यात्रा का है। हर क्रेता का अधिकार है कि वह किस व्यक्ति से सामान खरीद रहा है उसकी पहचान क्या है। नाम प्रदर्शित करना दुकानदार का फर्ज है। इसे लेकर हमारी सरकार ने आग्रह किया है। सभी दुकानदार नाम और पहचान प्रदर्शित करें। जिससे खरीददार समझ सके कि जो सामान खरीद रहे हैं उन्हें पता चल सके।"
सपा नेता एस टी हसन ने आतंकवाद के बराबर बताया था
दरअसलसपा वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद एसटी हसन ने कांवड़ यात्रा मार्ग के ढाबा मालिकों की धार्मिक पहचान उजागर करने के लिए कुछ हिंदू संगठनों द्वारा सत्यापन किए जाने की कड़ी निंदा की। साथ ही इसे आतंकवाद के बराबर’ कृत्य बताया था।
उन्होंने कहा था कि होटल कर्मचारियों और स्थानीय विक्रेताओं से उनके नाम बताने के लिए कहना और अपने धर्म की पहचान के लिए उन्हें कपड़े उतारने के लिए मजबूर करना, पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले से कम नहीं है। यह भी आतंकवाद का ही एक रूप है।




साइन इन