Boyfriend kills girlfriend for demanding money dumps body after duct tape covering mouth रुपये मांगने पर प्रेमी ने प्रेमिका की गला घोंटकर की हत्या, मुंह पर टेप चिपकाकर फेंकी लाश, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

रुपये मांगने पर प्रेमी ने प्रेमिका की गला घोंटकर की हत्या, मुंह पर टेप चिपकाकर फेंकी लाश

मुजफ्फरनगर एक आशिक ने नशीली चाय पिलाकर प्रेमिका को बेहोश किया। फिर मुंह दबाकर हत्या क। इसके बाद चेपहरे पर टेप लगाकर ठेले की मदद से उसका शव गंगनहर में फेंक दिया। दरअसल, रुपये मांगने से मना करने पर महिला उसे धमकी दे रही थी।

Sun, 18 Jan 2026 06:03 AMPawan Kumar Sharma संवाददाता, मुजफ्फरनगर
share
रुपये मांगने पर प्रेमी ने प्रेमिका की गला घोंटकर की हत्या, मुंह पर टेप चिपकाकर फेंकी लाश

यूपी के मुजफ्फरनगर से एक दिल दहला देने वाला मामले का खुलासा हुआ है। जहां एक आशिक ने नशीली चाय पिलाकर प्रेमिका को बेहोश किया। फिर मुंह दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद चेहरे पर टेप लगाकर ठेले की मदद से उसका शव गंगनहर में फेंक दिया। दरअसल, रुपये मांगने से मना करने पर महिला उसे धमकी दे रही थी। पूछताछ के बद आरोपित ने गुनाह कबूल कर लिया।

ये मामला खतौली थाना क्षेत्र का है। दिन पहले गंगनहर पर एक महिला का शव मिला था। पहचान होने के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल की तो उसकी हत्या के बाद शव को फेंके जाने की बात सामने आई। पुलिस ने हत्याकांड खुलासे को टीम लगाई। महिला के कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस हत्यारें के पास पहुंची ओर उसको पकड़ लिया। शुक्रवार को पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा किया। सीओ राम आशीष यादव ने बताया कि तगान की रहने वली महिला ममता की हत्या होली चौक पक्का बाग निवासी उसके प्रेमी संदीप नामदेव ने की थी।

पूछताछ में दीप का करीब तीन साल से महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसके चलते आरोपी ने कई बाद महिला को रुपये दिए। पिछले कई दिनों से मृतक ममता पांच हजार रुपये की मांग कर रही थी। रुपये देने से मना किया तो उसने धमकी देना शुरू कर दिया। इसी के चलते शनिवार को ममता को घर बुला लिया। ममता को पहले नशीली चाय पिलाई उसके बाद उसके ऊपर बैठकर मुंह दबाकर हत्या कर दी गई।

दोबारा सास आ जाए इस डर से आरोपी प्रेमी ने उसके चेहरे पर टेप लगा दी। हत्या के बाद पड़ोस में रहने वाले एक युवक के ठेले पर शव को कपड़े में लपेट कर बालाजीपुरम के सामने गंगनहर कांवड़ पटरी मार्ग के समीप गंगनहर में फेंकने का प्रयास किया। लेकिन शव गंगनहर में जाने के बजाए डिवाडर में फंस गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:6 महीने की बेटी को सीने से लगाकर कुएं में कूदी मां, दोनों की मौत

घर में खाना बनाने का काम करती थी ममता

कोतवाल दिनेश बघेल ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 2012 में पत्नी की मौत के बाद खाने का टिफिन मंगाने लगा था। उसी दौरान ममता से मुलाकात हुई थी। कुछ दिनों में दोनों में प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। जिस दिन ममता प्रेमी के घर पहुंची थी तो उसके फोन पर कई फोन आ गये। प्रेमी ने कॉल करने वाले के बारे में जानने का प्रयास किया। कोई जवाब न देने पर प्रेमी आक्रोशित हो गया। उसके बाद ममता की हत्या का प्लान बना दिया। घर में रखी नशे की गोलियां मिलाकर चाय पिला दी। उसके बाद घटना को अंजाम दिया। आरोपी संदीप की दो शादियां हो चुकी हैं।

तीन दिन शव पड़ा रहा पुलिस को नहीं लगी भनक

शुक्रवार को जिस तरह से पुलिस ने ममता हत्याकांड का खुलासा किया है उसमे पुलिस की भी बडी लापरवाही देखने को मिली है। आरोपी ने बताया था कि जिस दिन ममता घर पर आई थी उसके चार घंटे बाद ही उसकी हत्या कर दी थी, हत्या के बाद उसको उसी रात गंगनहर पटरी पर फेंक दिया गया। शव के फेंके जाने के तीसरे दिन पुलिस को शव नजर आया। तीन दिन तक शव वही पडा रहा लेकिन किसी की नजर तक नहीं पड़ी। जबकि पुलिस रात के समय लगातार क्षेत्र में गश्त करने का दावा करती रही।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।