BJP MP Rajkumar Chahar spoke about Bakrid if Muslims can sleep in shifts why cant they offer namaz जब मुसलमान शिफ्ट में सो सकते हैं, तो नमाज क्यों नहीं पढ़ सकते? बकरीद को लेकर बोले भाजपा सांसद, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

जब मुसलमान शिफ्ट में सो सकते हैं, तो नमाज क्यों नहीं पढ़ सकते? बकरीद को लेकर बोले भाजपा सांसद

भाजपा सांसद राजकुमार चाहर ने उन्होंने कहा कि अगर नमाजियों की संख्या अधिक है तो लोग शिफ्ट में नमाज अदा कर सकते हैं। साथ ही उन्होंने सार्वजनिक स्थानों पर नमाज और कुर्बानी का विरोध करते हुए योगी आदित्यनाथ के फैसले की सराहना की।

Tue, 26 May 2026 12:38 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share
जब मुसलमान शिफ्ट में सो सकते हैं, तो नमाज क्यों नहीं पढ़ सकते? बकरीद को लेकर बोले भाजपा सांसद

UP News: भाजपा सांसद राजकुमार चाहर दिन प्रति दिन पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमत, महंगाई और बकरीद को लेकर बयान दिया है। ईद उल-अज़हा पर उन्होंने कहा है कि अगर मुसलमानों की संख्या ज्यादा है तो वह शिफ्ट में नमाज क्यों नहीं पढ़ते? वहीं, बढ़ती तेल की कीमत पर उनका कहना है कि कोरोना में जिस प्रकार चुनौतियों से निपटा गया था उसी तर इस बार निबटा जाएगा। वहीं वैश्विक संकट पर अखिलेश यादव के बयान को गैर जिम्मेदाराना बताया है।

जानकारी के मुताबिक फतेहपुर सीकरी क्षेत्र से सांसद राजकुमार चाहर फिरोजाबाद में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे। जहां उन्होंने बकरीद पर बलि को लेकर कहा, 'बकरे की बलि देना उनकी परंपरा का हिस्सा हो सकता है, वैसे समय-समय पर हमारे सनातन में तो जो परंपराएं थी जिसमें कुछ सुधार करने की आवश्यकता थी, उनमें सुधार किया गया। वैसे तो बकरे की बलि देने की आवश्यकता नहीं है लेकिन अगर उनके धर्म में है तो ठीक है। आप मना रहे हैं लेकिन सड़क पर थोड़ी काटोगे, सड़क पर थोड़ी नमाज करोगे। इतनी जनसंख्या बढ़ा रखा है। मैंने खुद चांदनी चौक में कई ऐसे परिवार देखे हैं, जहां कम जगह में बड़ी संख्या में लोग रहते हैं और शिफ्ट में 3-4 घंटे सोते हैं। 5 लोगों की क्षमता वाले घर में 40 लोग रहते हैं तो शिफ्टों में नमाज अदा कीजिए। किसने मना किया है? उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस संबंध में अच्छा निर्णय लिया है और मैं उनकी प्रशंसा करता हूं।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सड़क पर न हो बकरीद की नमाज, योगी ने सार्वजनिक स्थल पर कुर्बानी को लेकर भी चेताया

साइकिल से नहीं होगा भारत का विकास

पेट्रोल डीजल की बढ़ी हुई कीमतों पर भाजपा सांसद ने कहा कि ईरान एवं अमेरिका युद्ध के हालात स्पष्ट नहीं हैं। मूल्य वृद्धि के प्रति पीएम मोदी ने जनता को आगाह किया था। सभी कम से कम प्रयोग करें। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के साइकिल ही विकल्प वाले बयान पर कहा कि पूरी दुनिया के सामने चुनौती है। साइकिल से थोड़ी दूरी तय कर सकते हैं, लेकिन भारत को विकसित बनना है तो केवल इसी से काम नहीं चलेगा। बिजली संकट को मुख्यमंत्री ने गंभीरता से लिया है। आने वाले दिनों में बिजली समस्या से निजात दिलाने का काम सरकार करेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:केवल पेशेवर अपराधी-माफियाओं को जेलों में रखें, योगी का आदेश; ओपन जेल पर भी बोले

अखिलेश पर कसा तंज

भाजपा सांसद ने अखिलेश यादव पर तंज कसा। उन्होंने कहा अखिलेश यादव में राजनीतिक परिपक्वता की कमी है। अगर भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाना है तो सिर्फ साइकिल के भरोसे नहीं चल सकते। ऐसे वैश्विक संकट के समय गैर जिम्मेदाराना बयानबाजी कर रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP में जब तक पंचायत चुनाव नहीं, तब तक ग्राम प्रधान ही प्रशासक; CM योगी की मंजूरी
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।