BJP MP Arun Govil gave Ramayana to Sahil and Muskan in Meerut jail मेरठ सांसद अरुण गोविल ने जेल में साहिल और मुस्कान को दी रामायण, बताया कैसा रहा उनका रिएक्शन, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

मेरठ सांसद अरुण गोविल ने जेल में साहिल और मुस्कान को दी रामायण, बताया कैसा रहा उनका रिएक्शन

भाजपा सांसद अरुण गोविल रविवार को मेरठ जेल पहुंचे। यहां उन्होंने घर-घर रामायण अभियान के तहत कैदियों को रामायण का वितरण किया। अरुण गोविल ने जेल में बंद सौरभ हत्याकांड के मुख्य आरोपी मुस्कान और साहिल को भी रामायण दी।

Sun, 30 March 2025 04:22 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, मेरठ
share
मेरठ सांसद अरुण गोविल ने जेल में साहिल और मुस्कान को दी रामायण, बताया कैसा रहा उनका रिएक्शन

टीवी के राम और भाजपा सांसद अरुण गोविल रविवार को मेरठ जेल पहुंचे। यहां उन्होंने घर-घर रामायण अभियान के तहत पुलिस अधिकारी और कैदियों को रामायण का वितरण किया। अरुण गोविल ने जेल में बंद सौरभ हत्याकांड के मुख्य आरोपी मुस्कान और साहिल को भी रामायण दी। उन्होंने बताया कि दोनों ने आदरपूर्वक रामायण ली।

मीडिया से बातचीत करके हुए भाजपा सांसद ने कहा, "घर-घर रामायण अभियान शुरू किया है। अभी जेल में भी वितरित किया है। सारे कैदियों और अधिकारियों को रामायण दिया गया। सभी कैदियों ने आदर और सिर झुकाकर रामायण को लिया। पूरा जेल जय श्री राम के नारे से गूंज रहा था। मेरठ हत्याकांड के आरोपी साहिल और मुस्कान को भी दी, दोनों ने बड़े आदर से रामायण लिया।" टीवी 9 के मुताबिक अरुण गोविल ने बताया कि जब मुस्कान और साहिल को रामायण दी तो उनके आंखों में पश्चाताप के आंसू थे। उन्होंने कैदियों को समझाया कि रामायण केवल ग्रंथ ही नहीं बल्कि जीवन जीने की सही दिशा बताने वाली प्रेरणा स्रोत है। जो बीत गया उसे बदला नहीं जा सकता लेकिन आने वाले भविष्य को संवारा जा सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में बीच सड़क पर BJP नेता की पिटाई, RPF जवान ने जमीन पर पटककर पीटा
ये भी पढ़ें:दो लड़कियों ने भागकर उज्जैन में रचाई शादी, 6 साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग
ये भी पढ़ें:फीस बकाया होने पर स्कूल ने परीक्षा देने से रोका, छात्रा ने की आत्महत्या

अरुण गोविल ने इसे लेकर अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट भी किया, उन्होंने लिखा, "आज भारत रत्न चौधरी चरण सिंह जिला कारागार, मेरठ में घर-घर रामायण अभियान के अंतर्गत कैदियों को श्रीरामचरितमानस का वितरण किया। जैसे ही रामायण वितरित की गई, पूरा परिसर जय श्री राम के नारों से गूंज उठा, जिससे एक आध्यात्मिक और भक्तिमय वातावरण बन गया। इसके साथ ही, जेल अधिकारियों और कर्मचारियों को भी श्रीरामचरितमानस वितरित की, जिससे सभी को प्रभु श्रीराम के आदर्शों से प्रेरणा मिले।"

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।