BJP has no role in sending Azam Khan to jail or getting him released says Aparna Yadav भाजपा ने न जेल भिजवाया और न ही छुड़वाया; आजम की रिहाई पर बोलीं मुलायम सिंह की छोटी बहू, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

भाजपा ने न जेल भिजवाया और न ही छुड़वाया; आजम की रिहाई पर बोलीं मुलायम सिंह की छोटी बहू

आजम खां जमानत मिलने के बाद मंगलवार को जेल से बाहर आ गए। वह करीब 2 साल से जेल में बंद थे। हालांकि उनके बाहर आने के बाद राजनीतिक हलचल भी तेज हो गई है। मुलायम सिंह की छोटी बहू अपर्णा यादव ने कहा है कि आजम के जेल जाने और बाहर आने के पीछे भाजपा का हाथ नहीं है।

Tue, 23 Sep 2025 05:14 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊ
share
भाजपा ने न जेल भिजवाया और न ही छुड़वाया; आजम की रिहाई पर बोलीं मुलायम सिंह की छोटी बहू

यूपी में सपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे आजम खां जमानत मिलने के बाद मंगलवार को जेल से बाहर आ गए। वह करीब 2 साल से जेल में बंद थे। हालांकि उनके बाहर आने के बाद राजनीतिक हलचल भी तेज हो गई है। मुलायम सिंह के परिवार ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। एक और जहां अखिलेश यादव ने कहा कि सपा सरकार बनने पर आजम खां के ऊपर से सभी झूठे मुकदमे वापस लिए जाएंगे। वहीं, मुलायम सिंह की छोटी बहू और भाजपा नेता अपर्णा यादव का कहना है कि आजम के जेल जाने और बाहर आने के पीछे भाजपा का हाथ नहीं है।

अपर्णा यादव ने कहा, "कोर्ट का लोकतंत्र में महत्वपूर्ण स्तंभ है। सभी को न्यायपालिका के ऑर्डर का सम्मान करना चाहिए। भाजपा का इससे कोई लेना-देना नहीं है। भारतीय जनता पार्टी ने न उन्हें जेल भिजवाया और न ही जेल से छुड़वाने का काम है। ये कोर्ट की प्रक्रिया है ये कोर्ट के तहत चलने दे। अगर वह छूट के आए तो वह उनके मुकदमे हैं। अगर वह दोबारा जेल जा रहे हैं तो उसके पीछे बीजेपी का कोई हाथ नहीं होगा।"

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सपा में रहें या बसपा में, हार तय है; आजम के जेल से निकलने पर बोले डिप्टी सीएम

सपा सरकार आई तो आजम खां पर दर्ज सभी झूठे मुकदमे वापस होंगे

उधर, आजम खां के रिहाई पर खुशी जताते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि राज्य में सपा की सरकार आई तो उनके खिलाफ दर्ज सभी झूठे मुकदमे वापस लिए जाएंगे। सपा चीफ ने कहा, ‘‘जिस तरह मुख्यमंत्री जी (योगी आदित्यनाथ) ने अपने मुकदमे वापस लिए हैं... न सिर्फ अपने बल्कि उप मुख्यमंत्री (केशव प्रसाद मौर्य) और तमाम भाजपा नेताओं के मुकदमे भी वापस लिए गए हैं, उसी तरह सपा की सरकार आई तो आजम खां साहब पर दर्ज सभी झूठे मुकदमे वापस लिए जाएंगे।’’

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।