छत पर कपड़े सुखाने गई महिला पर मधुमक्खियों का हमला, गंभीर रूप से घायल
Bijnor News - चांदपुर के गांव टांडा में एक महिला पर मधुमक्खियों ने अचानक हमला कर दिया। महिला को गंभीर हालत में निजी चिकित्सक के पास भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। घटना के समय महिला अपने घर की छत पर कपड़े फैला रही थीं। परिवार वालों ने तुरंत मदद की, और अब महिला की हालत में सुधार हो रहा है।

चांदपुर। तहसील क्षेत्र के गांव टांडा में एक महिला पर अचानक मधुमक्खियों के हमले से हड़कंप मच गया। महिला को गंभीर हालत में निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है और अब उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। तहसील क्षेत्र के गांव टांडा निवासी पवन त्यागी की पत्नी निकेता त्यागी शनिवार दोपहर अपने घर की छत पर कपड़े फैलाने गई थीं। इसी दौरान अचानक मधुमक्खियों का एक झुंड उनके ऊपर आकर टूट पड़ा। मधुमक्खियों ने उन्हें बुरी तरह काट लिया, जिससे वह घबरा गई। किसी तरह निकेता त्यागी छत से नीचे उतरीं और शोर मचाया, जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे।
घटना से घर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। परिजनों ने तुरंत उन्हें पास के एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया, जहां उनका उपचार शुरू किया गया। चिकित्सक के अनुसार, समय पर इलाज मिलने से उनकी हालत अब पहले से बेहतर है और लगातार सुधार हो रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन