जेल में बंद मुस्लिम कैदियों के लिए नमाज की व्यवस्था की मांग
Bijnor News - बिजनौर में मुस्लिम धर्मगुरुओं ने डीएम जसजीत कौर और एसपी अभिषेक झा को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने जेल में बंद मुस्लिम कैदियों के लिए नमाज की व्यवस्था, कुर्बानी के जानवरों के लिए बिना रोक-टोक प्रवेश, और त्योहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की।

बिजनौर। आगामी ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर जिले के मुस्लिम धर्मगुरुओं एवं शहर काजी ने डीएम जसजीत कौर व एसपी अभिषेक झा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में जेल में बंद मुस्लिम कैदियों के लिए नमाज की व्यवस्था कराने की मांग की गई। मंगलवार को सौंपे ज्ञापन में प्रशासन से उलेमा ने मांग की गई कि कुर्बानी के जानवर लेकर आने वाले वाहनों को जिले में बिना अनावश्यक रोक-टोक प्रवेश दिया जाए तथा चेक पोस्टों पर सहयोगात्मक रवैया अपनाया जाए, जिससे व्यापारियों एवं लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। धर्मगुरुओं ने ईदगाहों और मस्जिदों तक जाने वाले मार्गों की सफाई एवं मरम्मत कराने, त्योहार के दौरान तीन दिनों तक बिजली और पानी की सुचारु व्यवस्था बनाए रखने तथा कुर्बानी के बाद अवशेषों के उचित निस्तारण की व्यवस्था सुनिश्चित करने, असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने और त्योहार को भाईचारे एवं शांति के साथ संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की गई।
इसके अलावा जेल में बंद मुस्लिम कैदियों के लिए नमाज की व्यवस्था कराने की मांग भी प्रशासन से की गई।इस दौरान काजी माजिद अली शहर काजी बिजनौर, मुफ्ती मौ. आमिर शहर काजी चांदपुर, मौलाना अमानउररब शहर काजी शेरकोट, काजी अफ्फानउल हक शहर काजी नजीबाबाद, काजी हारिस अली अध्यक्ष जमियत उलेमा हिन्द किरतपुर, मुफ्ती मौ. वकार इमाम मस्जिद उमर फारूक बिजनौर, मौ. आसिम बिजनौर आदि धर्मगुरु मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन