Big accident in Prayagraj before Maha Kumbh tower collapsed condition of many workers महाकुम्भ से पहले प्रयागराज में बड़ा हादसा, टॉवर गिरा, कई मजदूरों की हालत गंभीर, एक का पैर कटा, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

महाकुम्भ से पहले प्रयागराज में बड़ा हादसा, टॉवर गिरा, कई मजदूरों की हालत गंभीर, एक का पैर कटा

प्रयागराज में महाकुंभ से पहले ही बड़ा हादसा हो गया है। तार खींचते समय ब्रिज टॉवर गिर गया। इस हादसे में एक मजदूर का पैर कट कर अलग हो गया। जबकि 2 नीचे दब गए। हादसे में कुल 8 मजदूर घायल हुए हैं। आनन-आनन में सभी एसआरएन ले जाया गया।

Sat, 28 Dec 2024 05:45 PMPawan Kumar Sharma हिन्दुस्तान, प्रयागराज, हिन्दुस्तान संवाद
share
महाकुम्भ से पहले प्रयागराज में बड़ा हादसा, टॉवर गिरा, कई मजदूरों की हालत गंभीर, एक का पैर कटा

प्रयागराज में महाकुम्भ की तैयारियों के बीच बड़ा हादसा हुआ है। सरायइनायत के जगबंधन गांव में हाईटेंशन तार खींचने के दौरान ब्रिज टॉवर अचानक गिर गया। इस हादसे में एक मजदूर का पैर कटकर अलग हो गया, जबकि दो मजदूर टॉवर के नीचे दब गए। हादसे में कुल 8 मजदूर घायल हुए हैं। आनन-आनन में सभी एसआरएन ले जाया गया। जहां दो मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायल पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के रहने वाले हैं। उधर, मामले की जानकारी होते ही प्रशासन घटनास्थल पर पहुंची। साथ ही पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

सरायइनायत थाना क्षेत्र के जगबंधनपुर गांव से होकर रिंग रोड जा रही है। जिसके ऊपर से 400 केवीए का हाई पावर तार गया हुआ है। हाई वोल्टेज बिजली के कारण रिंगरोड का यातायात प्रभावित न हो इसके लिए एक कंपनी द्वारा रिंगरोड के दोनों तरफ लगे टॉवर को और ऊंचा किया जा रहा है। इस काम में करीब 30 से 35 मजदूर लगे हुए थे। टॉवर को ऊंचा करके तैयार कर दिया गया था। उसके बाद मजदूरों द्वारा शनिवार को दोपहर 2 बजे मशीन के माध्यम से तार को खींचा जा रहा था। हवा भी चल रही थी। इस बीच अचानक तेज आवाज के साथ ब्रिज टॉवर भरभरा‌ कर नीचे गिर पड़ा। इससे मौके पर हड़कंप मच गया। वहां पर काम कर रहे मजदूर दहशत में आकर इधर-उधर शोर मचाते हुए भागना शुरू कर दिया।

जानकारी होते ही आसपास गांव के लोगों की भारी ‌भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई। घटना में छह मजदूर घायल हो गए। स्थानीय लोगों के प्रयास से सभी घायलों को सहसों के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों ने सलीम और आमिर की स्थिति गंभीर देखकर प्रयागराज स्थित स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। थानाध्यक्ष सरायइनायत संजय गुप्ता ने बताया कि जानकारी होते ही सहसों चौकी से पुलिस मौके पर पहुंच गई।‌ घटना की छानबीन की जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

घायल मजदूर

घटना में पश्चिम बंगाल के मालदा टाउन जिला निवासी मजदूर आमिर (22) पुत्र भोंदू, कासिम (30) पुत्र इदुवा, अनिरुद्ध सिंह पुत्र पुतुल शेख, अब्दुल पुत्र शेख अख्तर, पुतुल शेख (22) पुत्र भद्दू शेख, सलीम (35) व छोट्टन (22)‌ गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महाकुंभ में एयर इंडिया देगा उड़ान सेवा, प्रयागराज से इन शहरों की मिलेंगी फ्लाइट

दहशत में दिखें मजदूर

टॉवर गिरने में के बाद सुरक्षित बचे मजदूर दहशत में दिख रहे थे। उनके चेहरों पर हवाइयां उड़ रहे थी। मौत को काफी करीब से देखने के बाद वह सहमें हुए थे। वह कुछ बोल नहीं पा रहे थे। अपने साथियों को घायल देखकर उनकी स्थिति काफी दयनीय लग रही थी। मौके पर काम करें घटना में सुरक्षित बचे मजदूरों ने बताया कि दोनों तरफ से तार की खिंचाई मशीन के माध्यम से चल रही थी। कुछ मजदूर टॉवर पर चढ़कर काम कर रहे थे। टॉवर गिरने के बाद उसकी चपेट में आने से कई लोग घायल हो गए है।

टल गया बड़ा हादसा

जिस समय‌ टॉवर गिरा उस समय रिंग रोड में कार्य कर रहे मजदूर भी पास में ही बैठकर खाना खा रहे थे। जैसे ही टॉवर गिरने की आवाज आनी शुरू हुई। यह देखकर मजदूर खाना छोड़कर भाग खड़े हुए। टॉवर का तार खींचने में लगे मजदूर भी घबराकर भाग निकले। टॉवर के ऊपर चढ़कर काम कर रहे मजदूर भागने की स्थिति में नहीं होने के कारण उसकी चपेट में आ गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रयागराज के आसमान में उड़ेंगे 2 हजार ड्रोन, पहली बार महाकुंभ में लेजर शो

नाराज लोगों ने ठेकेदार की कार को किया क्षतिग्रस्त

मौके पर जमा नाराज लोगों ने ठेकेदार की कार के शीशे तोड़ दिए। मामला बिगड़ता देख मौके पर काम कर रहा ठेकेदार अपनी गाड़ी छोड़कर भाग खड़ा हुआ।

देर से पहुंची एंबुलेंस गाड़ी

घटना के बाद मौके पर जमा ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार एंबुलेंस गाड़ी के लिए फोन किया गया। समय पर एंबुलेंस नहीं पहुंचने पर प्राइवेट गाड़ी में लादकर घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। काफी देर बाद एंबुलेंस गाड़ी मौके पर पहुंच सकी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।