Bhabhi ran away with her 17 year old devar in fatehpur 17 साल के देवर को दिल दे बैठी 30 साल की भाभी, तीन बच्चों के साथ फरार हुए दोनों, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

17 साल के देवर को दिल दे बैठी 30 साल की भाभी, तीन बच्चों के साथ फरार हुए दोनों

फतेहपुर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला अपने देवर के साथ फरार हो गई। महिला ने अपने तीन बच्चों को भी साथ ले गई। जिससे यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है।

Sun, 27 April 2025 04:56 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, फतेहपुर
share
17 साल के देवर को दिल दे बैठी 30 साल की भाभी, तीन बच्चों के साथ फरार हुए दोनों

यूपी के फतेहपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां तीन बच्चों की मां रिश्तों को शर्मसार करते हुए अपने देवर संग फरार हो गई। साथ ही वह अपने बच्चों को भी साथ ले गई। वहीं, सूचना मिलने पर पुलिस ने देवर भाभी की तलाश में जुट गई है।, वहीं, ये मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

ये मामला गाजीपुर थाना क्षेत्र का है। जहां, खेसहन गांव के रहने वाले एक युवक की शादी असोथर थाना के एक गांव की रहने वाली युवती के साथ करीब 10 साल पहले हुई थी। युवक ईंट भट्टे में मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता है। शादी के बाद तीन बच्चे हुए। छोटा भाई करीब 17 साल युवक से छोटा है। इस समय उसकी उम्र महज 18 साल है। बताते हैं कि छोटे भाई का प्रेम प्रसंग अपनी भाभी यानी युवक की पत्नी के साथ हो गया। लेकिन परिवार को कभी शक नहीं हुआ।

उधर, रिश्तों और समाज की परवाह न करते हुए दोनों प्रेमी युगल घर से फरार हो गए। साथ ही बच्चों को भी साथ ले गए। पति ने बदनामी के डर से पहले अपने स्तर से खोजबीन की जब दोनों को कुछ पता नहीं चला तो थाने में तहरीर दी है। पुलिस केस दर्ज कर दोनों की तलाश में जुट गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:होटल के कमरे में बीए की छात्रा से गैंगरेप, फिर दुपट्टे से गला घोंटकर की हत्या
ये भी पढ़ें:सौतन से चिढ़ी पहली बीवी ने रचा खूनी खेल, पति और बेटी संग मिलकर की हत्या

सहारनपुर में एक तरफा प्यार की भेंट चढ़ी सलोनी

उधर, सहारनपुर में एक तरफा प्यार में पागल प्रेमी द्वारा एक रेस्टोरेंट में वेटर का काम कर रही युवती पर पेट्रोल डाल आग लगने से गम्भीर रूप से झुलसी युवती की गुरुवार को मुजफ्फरनगर के एक अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।

कस्बा निवासी करीब 22 वर्षीय सलोनी अपने माता-पिता की मौत के बाद हरिद्वार के बुधवा शहीद में अपनी बहन के साथ रह रही थी। तथा वहीं एक रेस्टोरेंट में वेटर की नौकरी कर रही थी। बताया जाता है कि बहनोई के परिवार का ही मुजफ्फरनगर के मेगाखेड़ी निवासी प्रिंस सलोनी से एक तरफा प्यार करता था। जबकि सलोनी के बहन बहनोई उसके लिए वर की तलाश कर रहे थे।

जिससे परेशान प्रिंस ने बुधवार को उसके रेस्टोरेंट में पहुंचकर उस पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। उसके बाद उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। बाद में प्रिंस ने चाकू से अपना गला भी रेत लिया। घटना के बाद दोनों को अस्पताल ले जाया गया। जहां प्रिंस को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया तथा सलोनी का उपचार शुरू कर दिया। बाद में परिजन उसे उपचार के लिए मुजफ्फरनगर ले गए जहां शुक्रवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result 2026 Live, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।