शादी का झांसा देकर युवती का किया शारीरिक शोषण
Basti News - बस्ती, हिटी। शादी का झांसा देकर युवती के शारीरिक शोषण की घटना सामने आई

बस्ती, हिटी। शादी का झांसा देकर युवती के शारीरिक शोषण की घटना सामने आई है। आरोप है कि शहर कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले युवक ने उसे अपने प्रेमजाल में फंसाया। शादी का वादा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बाद में शादी करने से मुकर गया। विरोध करने पर अश्लील वीडियो वारयल करने की धमकी भी दी। कोतवाल मोतीचंद राजभर ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी कैफ खान के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। हालांकि वायरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि ‘हिन्दुस्तान’ नहीं करता है।कोतवाली में तहरीर देकर पीड़िता ने बताया है कि आरोपी कैफ खान, उनके संपर्क में आया और दोनों की बातचीत होने लगी।
इस दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ गई और आरोपी ने शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाया। इस दौरान उसने उनकी अश्लील वीडियो भी बना ली। बाद में युवती ने जब शादी करने के लिए कहा तो वह मुकर गया। साथ ही अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। पुलिस में शिकायत करने के लिए कहने पर अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने लगा। कोतवाली पुलिस तहरीर के आधार पर कैफ खान के खिलाफ मुकदमा दर्ज जांच चौकी प्रभारी रोडवेज राजकुमार पटेल को सौंपी गई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन