सऊदी अरब में इफ्तार पार्टी के दौरान भीड़ जुटाने पर बरेली के उलेमा समेत कई जायरीन हिरासत में, पुलिस ने की
Bareily News - बरेली के उलेमा और जायरीन सऊदी अरब में उमरा करने गए थे, जहां इफ्तार पार्टी के दौरान भीड़ इकट्ठा होने और नारेबाजी की सूचना पर पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया। हिरासत में एक प्रमुख आलिम भी शामिल हैं। हाल के ईरान-इजरायल युद्ध के कारण सऊदी अरब में सुरक्षा कड़ी की गई है।

बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। सऊदी अरब में उमरा करने गए बरेली मसलक के कई उलेमा और जायरीन को इफ्तार पार्टी के दौरान भीड़ इकट्ठा होने और नारेबाजी की सूचना पर पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की। इस घटना से जुड़ी जानकारी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।जानकारी के मुताबिक सोमवार को उमरा के लिए सऊदी अरब पहुंचे बरेली मसलक के उलेमा और उनके साथ गए जायरीन ने इफ्तार पार्टी का आयोजन किया था। इसी दौरान कुछ लोगों द्वारा नारेबाजी किए जाने और भीड़ इकट्ठा होने की सूचना मिलने पर सऊदी पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद पुलिस ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया।बताया
जा रहा है कि हिरासत में लिए गए लोगों में बरेली मसलक के एक बड़े आलिम भी शामिल हैं। उनके साथ बरेली, रामपुर, मुरादाबाद के अलावा मुंबई और महाराष्ट्र समेत अन्य जगहों से भी कई लोग उमरा के लिए सऊदी अरब गए हुए थे।सूत्रों के अनुसार हाल के दिनों में ईरान-इजरायल युद्ध के चलते सऊदी अरब में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इसी वजह से भीड़ इकट्ठा होने और नारेबाजी जैसी गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। फिलहाल सभी लोगों से पूछताछ की जा रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन