Bareilly riots: 77 people of Maulana Tauqeer Raza had gathered a mob for violence, major action is being prepared बरेली बवाल: मौलाना तौकीर रजा के 77 लोगों ने उपद्रव के लिए जुटाई थी भीड़, बड़ी कार्रवाई की तैयारी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

बरेली बवाल: मौलाना तौकीर रजा के 77 लोगों ने उपद्रव के लिए जुटाई थी भीड़, बड़ी कार्रवाई की तैयारी

यूपी के बरेली में सुनियोजित बवाल को अंजाम देने के लिए मौलाना तौकीर रजा के 77 करीबियों ने भीड़ जुटाई थी, जिनमें से नगर निगम के पांच पार्षद भी हैं। अब पुलिस इन सभी लोगों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

Mon, 29 Sep 2025 05:45 AMDeep Pandey बरेली, मुख्य संवाददाता
share
बरेली बवाल: मौलाना तौकीर रजा के 77 लोगों ने उपद्रव के लिए जुटाई थी भीड़, बड़ी कार्रवाई की तैयारी

यूपीे के बरेली में जुमे की नमाज के बाद सुनियोजित बवाल को अंजाम देने के लिए मौलाना तौकीर रजा के 77 करीबियों ने भीड़ जुटाई थी, जिनमें से नगर निगम के पांच पार्षद भी हैं। बच्चों और नाबालिगों को प्रदर्शन के लिए आगे करने में भी इन लोगों की अहम भूमिका थी। बवाल के दौरान ये सभी मौलाना तौकीर रजा के संपर्क में थे। अब पुलिस इन्हें मुकदमे में नामजद कर बड़ी कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

पुलिस यह पहले ही साफ कर चुकी है कि जुमे की नमाज के बाद हुआ बवाल पूरी तरह से सुनियोजित था। इसके लिए मौलाना तौकीर के इशारे पर कुछ खुराफाती शहर की फिजा खराब करने के लिए काम कर रहे थे। पुलिस ने ऐसे 77 नामों की सूची तैयार की है, जो बवाल में प्रत्यक्ष रूप से कहीं मौजूद नहीं थे लेकिन इसे कराने में उनकी अहम भूमिका थी। ये लोग मोहल्लों में मौजूद रहकर लोगों को इस्लामिया जाने के लगातार उकसा रहे थे। बच्चों और नाबालिगों को ले जाने के लिए विशेष रूप से जोर दे रहे थे। इनका उद्देश्य बच्चों और नाबालिगों को आगे कर पुलिस-प्रशासन पर दबाव बनाना था। मगर अफसरों की सख्ती के आगे उनकी प्लानिंग धराशायी हो गई। अब इन सभी को मुकदमों में नामजद कर कार्रवाई की तैयारी चल रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:2010 के दंगे में भी आरोपी था मौलाना तौकीर, मगर राजनीतिक दखल के चलते नहीं गया जेल

एक पार्षद गया जेल, चार अभी बाकी

पुलिस के मुताबिक चिह्नित किए गए 77 खुराफातियों में पांच पार्षद भी शामिल थे। पार्षद होने के चलते वे क्षेत्र में अपने रसूख का इस्तेमाल कर लोगों को प्रदर्शन में जाने के लिए उकसा रहे थे। इनमें से आईएमसी के पार्षद एवं महानगर अध्यक्ष अनीस सकलैनी को पुलिस शनिवार को जेल भेज चुकी है। बाकी चार अब पुलिस के रडार पर हैं।

व्हाट्सएप कॉल पर कर रहे थे मौलाना से संपर्क

पुलिस जांच में सामने आया है कि 21 सितंबर को प्रदर्शन की घोषणा के बाद से ही ये सभी आरोपी मौलाना तौकीर रजा के संपर्क में थे। पहले तो इनमें से कई ने मौलाना के साथ मीटिंग की लेकिन पुलिस-प्रशासन का दबाव बनना शुरू हुआ तो व्हाट्सएप कॉल के जरिये उसके संपर्क में रहे। तमाम लोगों की आईपीडीआर (इंटरनेट प्रोटोकॉल डिटेल रिकॉर्ड) से इसकी पुष्टि हो चुकी है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।