bank seizes rajpal yadav s father s property worth crores due to non repayment of loan राजपाल यादव के पिता की करोड़ों की प्रापर्टी बैंक ने की जब्‍त, लोन लेकर नहीं चुकाने पर ऐक्‍शन, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

राजपाल यादव के पिता की करोड़ों की प्रापर्टी बैंक ने की जब्‍त, लोन लेकर नहीं चुकाने पर ऐक्‍शन

राजपाल यादव ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की मुंबई शाखा से लोन लिया था और अपने पिता नौरंग यादव के नाम से जमीन और मकान को बंधक रखा था। बैंक ने लोन न चुकाने पर प्रापर्टी सीज की है।

Tue, 13 Aug 2024 09:20 AMAjay Singh हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर। हिन्‍दुस्‍तान
share
राजपाल यादव के पिता की करोड़ों की प्रापर्टी बैंक ने की जब्‍त, लोन लेकर नहीं चुकाने पर ऐक्‍शन

Bank seized property: यूपी के शाहजहांपुर में बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव के पिता की करोड़ों की प्रापर्टी को सेंट्रल बैंक आफ इंडिया की मुंबई शाखा ने जब्त (सीज) कर दी है। राजपाल यादव ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की मुंबई शाखा से लोन लिया था और अपने पिता नौरंग यादव के नाम से जमीन और मकान को गारंटी के तौर पर बैंक में बंधक रखा था। बैंक ने लोन न चुकाने पर प्रापर्टी सीज करने की कार्रवाई की है।

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, बांद्रा-कुर्ला कांपलेक्स मुंबई शाखा की टीम दो दिन पहले शाहजहांपुर पहुंची थी। इसके बाद बैंक अधिकारियों ने बेहद गोपनीय ढंग से राजपाल के लोन से जुड़ी करोड़ों की प्रॉपर्टी को जब्त (सीज) कर लिया गया है। बैंक कर्मचारियों ने प्रॉपर्टी के गेट पर ताले डालकर उन्हें सीज कर दिया और वहां बैंक की प्रॉपर्टी के बैनर लगा दिए गए हैं। राजपाल यादव के बैंक लोन से जुड़ी प्रॉपर्टी को कुर्क करने के बाद बैंक कर्मचारी वापस मुंबई लौट गए। मामले में बैंक लोन में गारंटी के तौर पर लगाई गई उनके पिता के नाम से दर्ज प्रॉपर्टी जब्त की गई है। सेंट्रल बैंक ऑ़फ इंडिया की स्थानीय शाखा ने संपत्ति को सीज करने की पुष्टि की है।

उधर, अभिनेता राजपाल यादव के छोटे भाई राजेश यादव ने बताया कि बैंक से लोन लिया गया था लेकिन कुछ दिक्कतों की वजह से लोन समय से जमा नहीं हो पाया। जल्द ही बैंक से संपर्क कर लोन की वापसी सुनिश्चित की जाएगी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।