युवक पर हमला, पैर की उंगली टूटी
Banda News - बांदा में होली खेलकर घर लौट रहे युवक पर तीन लोगों ने हमला किया, जिससे उसकी पैर की उगली टूट गई। युवक ने 5 मार्च को शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन दो महीने तक पुलिस ने रिपोर्ट नहीं की। अंततः डीएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई।

बांदा। होली खेल कर घर लौट रहे युवक पर तीन लोगो ने हमला कर दिया। जिससे उसकी पैर की उगली टूट गई। दो माह बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज किया। मरका कस्बा निवासी राजकरन सिंह ने पुलिस उपाधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह होली खेल कर लौट रहा था। तभी 4 मार्च की शाम करीब सात बजे इंगुवा गांव के बाबू सिंह, कुलदीप सिंह और बृजजीत सिंह ने उस पर हमला किया। उसने 5 मार्च को मरका थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। पीड़ित ने आरोप लगाया कि वह लगातार थाने के चक्कर काट रहा था, फिर भी कार्रवाई नहीं हुई।
थाना प्रभारी मिथलेश सिंह ने बताया कि डीएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन