बलरामपुर-धारदार हथियार से हमला, चार पर एफआईआर दर्ज
Balrampur News - बलरामपुर में होली के रंग खेलने को लेकर विवाद हुआ। विपक्षी ने अशोक कुमार के पिता पर हमला किया, जिससे उनका जबड़ा टूट गया। परिवार पर धारदार हथियार से हमला हुआ। पुलिस ने शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। मामले की जांच जारी है।

बलरामपुर। तुलसीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम विशुनपुर खैरहनिया के मजरे पंचानडीह निवासी अशोक कुमार ने मंगलवार को बताया कि भाई महेश चार मार्च को होली में रंग खेल रहा था। तभी रंग गांव के विपक्षी अर्जुन, अनिरुद्ध, सहजराम व सतगुर पर पड़ गया। इसी बात से नाराज होकर गाली-गलोज किया। समझाने के बाद मामला शांत हो गया। पिता शिवनाथ भैंस को लेकर शाम को घर पहुंचे। तभी विपक्षी कुलाहड़ी, बोगदा व ईंटों से पिता को मारने लगे। पिता का जबड़ा टूट गया। पिता को बचाने मैं, लवकुश, महेश व रामपाल पहुंचे तो सभी को धारदार हथियार से मारा-पीटा। महेश, रामपाल व लवकुश का सिर फट गया।
परिवार का इलाज कराने में व्यस्त हो गया, इसीलिए देर से तहरीर दे रहा हूं। प्रभारी निरीक्षक तुलसीपुर थाना सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि अशोक कुमार की तहरीर पर चारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके छानबीन की जा रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन