Bahubali former mp Dhananjay Singh furious after his name appears cough syrup case claiming innocence lengthy post कफ सिरप केस में नाम आने पर बिफरे बाहुबली धनंजय सिंह, लंबी-चौड़ी पोस्ट में खुद को बताया बेगुनाह, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

कफ सिरप केस में नाम आने पर बिफरे बाहुबली धनंजय सिंह, लंबी-चौड़ी पोस्ट में खुद को बताया बेगुनाह

कफ सिरप मामले में नाम आने पर पूर्व सांसद धनंजय सिंह बिफर पड़े और विरोधियों पर बदनाम करने का आरोप लगाते हुए सोशल पर लंबी-चौड़ी पोस्ट लिख डाली। खुद को बेगुनाह बताते हुए धनंजय सिंह ने सीबीआई जांच कराने की मांग की।

Sat, 29 Nov 2025 03:57 PMDinesh Rathour लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊ
share
कफ सिरप केस में नाम आने पर बिफरे बाहुबली धनंजय सिंह, लंबी-चौड़ी पोस्ट में खुद को बताया बेगुनाह

कफ सिरप तस्करी मामले में यूपी एसटीएफ लगातार कार्रवाई कर रही है। अभी दो दिन पहले ही एसटीएफ कई बड़े चौंकाने वाले खुलासे भी किए हैं। इस मामले में एसटीएफ ने मास्टरमाइंड शुभम जायवाल के साथ अमित टाटा को गिरफ्तार कर लिया है। अब बाहुबली और पूर्व सांसद धनंजय सिंह का भी नाम सामने आया है। कफ सिरप मामले में नाम आने पर पूर्व सांसद धनंजय सिंह बिफर पड़े और विरोधियों पर बदनाम करने का आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया एक्स पर पर लंबी-चौड़ी पोस्ट लिख डाली। खुद को बेगुनाह बताते हुए धनंजय सिंह ने सीबीआई जांच कराने की मांग की। धनंजय सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा है कि कुछ राजनैतिक विरोधियों ने उनके बारे में भ्रम फैलाया है।

पूर्व सांसद ने अपने फेसबुक एकाउंट पर लिखा मुझे पता है कि कफ़ सिरफ़ के मुद्दे पर मेरे कुछ राजनैतिक विरोधियों ने पत्रकार बंधुओं को गुमराह कर के मेरे बारे में भ्रामक्ता फैलाने का कृत्य किया है। उन्होंने कहा यह प्रकरण जौनपुर और वाराणसी से जुड़ा होने के कारण कांग्रेस और अन्य दलों के नेताओं के द्वारा झूठे आरोप लगाकर प्रधानमंत्री के छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। इस प्रकरण की जाँच यूपी सरकार द्वारा गहनता से विभिन्न एजेंसियों के द्वारा कराई जा रही है, जिससे प्रकरण की सत्यता सबके सामने आ जाएगी। चूंकि यह मामला अंतर्राजीय है अतः प्रधानमंत्री जी और मुख्यमंत्री जी से अनुरोध है कि इस मामले की व्यापक जांच सीबीआई से कराई जाए। जिससे दोषियों के विरुद्ध सख़्त कार्यवाही सुनश्चिति हो और अनर्गल आरोपों और झूठी ख़बरों पर विराम लग सके।

पीएम और सीएम को धनंजय सिंह ने लिखा लेटर

धनंजय सिंह ने आगे लिखा, इस सम्बन्ध में मैं प्रधानमंत्री जी और मुख्यमंत्री जी को पत्र लिख रहा हूँ जिससे भ्रामक खबर चलवाने तथा यूपी सरकार की छवि धूमिल करने वालों का चेहरा उजागर हो सके। गौरतलब है कि कफ सिरप मामले में अमित कुमार सिंह उर्फ अमित टाटा का नाम सामने आया है। अमित टाटा के साथ धनंजय सिंह की तस्वीर वायरल हुई थी जिसके चलते विपक्षी दल के नेताओं ने धनंजय की भी इस मामले में संलप्तितिा की आशंका जताई थी जिसको लेकर धनंजय ने इस भ्रामक और तथ्यहीन बताते हुये मामले की जांच सीबीआई जांच की मांग की है।

जौनपुर में अमित सिंह टाटा के घर छापा

प्रतिबंधित कफ सिरप मामले में अमित सिंह टाटा के घर शुक्रवार की देर शाम पुलिस ने छापेमारी की। घर की गहन तलाशी के बाद परिवार के लोगों से भी पूछताछ की। सीठूपुर स्थित पैतृक आवास पर सुरेरी थाना की पुलिस की कार्रवाई से हड़कंप मचा रहा। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार तलाशी में कोई ठोस सबूत नहीं मिले। बताते चलें कि अमित सिंह टाटा की एक दिन पहले लखनऊ से गिरफ्तारी हुई थी। नशीली दवा के मुख्य आरोपी शुभम जायसवाल का वह करीबी है। शुभम जायसवाल के सउदी भाग जाने की सूचना है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।