मोनालिसा से शादी करने वाले फरमान पर केस
Bagpat News - बागपत के फरमान ने कुंभ गर्ल मोनालिसा से शादी की, जो नाबालिग निकली। मध्यप्रदेश के महेश्वर थाने में उसके खिलाफ पॉक्सो, किडनैपिंग और एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है। फरमान के परिवार ने शादी के बाद उससे संबंध खत्म कर दिए हैं। मोनालिसा के नाबालिग होने की पुष्टि हुई है।

बागपत-दाहा। कुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा से 11 मार्च को शादी करने वाले फरमान के खिलाफ मध्यप्रदेश के महेश्वर थाने पर पॉक्सो, किडनैपिंग और एससी/एसटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज हो गया है। मुकदमा होने की सूचना के बाद उसके परिजन काफी गुस्से में हैं। उन्होंने उससे सारे रिश्ते-नाते पहले ही खत्म हो जाने का हवाला देते हुए कहा कि गलत फेंसले और कदम से हमेशा परेशानी ही मिलती है। बागपत के पलड़ा गांव निवासी जाफर के बेटे फरमान ने कुंभ गर्ल मोनालिसा से 11 मार्च को शादी कर ली थी। मुंबई में वह अपना स्टूडियो चलाकर फिल्मे बना रहा हैं, लेकिन फरमान ने जिस मोनालिसा से शादी की वह राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की जांच में नाबालिग निकली है।
जिसके बाद मध्यप्रदेश के महेश्वर थाने में फरमान के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ। फरमान के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने की जानकारी उसके परिजनों को मीडिया में चल रही खबरों से मिली। फरमान का परिवार व पिता जाफर इस मामले से पल्ला झाड़ने लगा है उनका कहना है कि फरमान ने गैर धर्म में शादी की है इस बात से ही पूरा परिवार उससे नाराज चल रहा है जिस दिन उसकी शादी की जानकारी परिवार को मिली थी उसी दिन से परिवार के लोग फरमान से कोई संबंध नहीं रख रहे है। बताया कि फरमान छह माह पहले गांव आया था उसके बाद गांव नहीं आया और जब उसकी शादी की जानकारी मिली तो परिजन उसी दिन से उससे काफी खफा है। फरमान के चचेरे भाई समद ने बताया कि फरमान के साथ वहां क्या चल रहा है इसकी परिजन को कोई जानकारी नहीं है सोशल मीडिया के द्वारा उन्हें फरमान पर मुकदमा दर्ज होने की जानकारी मिल रही है। फरमान से कोई संपर्क नहीं किया गया ओर न ही उसने कोई संपर्क परिजन से किया है।जांच में मोनालिसा के नाबालिग होने की पुष्टिएनसीएसटी की ओर से की गई जांच में अस्पताल के रिकॉर्ड में मोनालिसा के जन्म की तारीख 30 दिसंबर 2009 होने की पुष्टि हुई है। इस हिसाब से मोनालिस की उम्र अभी 17 साल तीन महीने कुछ दिन है। 18 साल पूरे न करने तक वह नाबालिग है और अब फरमान खान पर पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई होगी। मोनालिसा के निकाह और परिवार के साथ हुए विवाद के बाद राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने स्वत: संज्ञान लिया था और खरगोन एसपी जांच के निर्देश दिए थे। मोनालिसा के पति और मां ने भी नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर शादी करने और फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल करने के आरोप लगाए थे। परिवार का दावा था कि मोनालिसा को फिल्मों का लालच देकर या ब्रेनवॉश करके शादी कराई गई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन