तहसील परिसर में चारों हैंडपंप खराब
Badaun News - दातागंज तहसील में चार इंडिया मार्का हैंडपंप खराब पड़े हैं, जिससे ग्रामीण और शहरी लोगों को पेयजल के लिए कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी में पानी की कमी से परेशान लोग इधर-उधर भटक रहे हैं। तहसीलदार ने इसकी शिकायत की है और हैंडपंपों को जल्द ठीक करने के निर्देश दिए गए हैं।

दातागंज। तहसील परिसर में लगे चारों इंडिया मार्का हैंडपंप खराब पड़े होने से लोगों को पेयजल के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है। भीषण गर्मी के बीच तहसील आने वाले ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के लोग पानी के लिए इधर-उधर भटकने को मजबूर हैं। तहसील क्षेत्र में आने वाले किसानों और वादकारियों की सुविधा के लिए लगाए गए हैंडपंप लंबे समय से खराब पड़े हैं। इसको लेकर तहसीलदार के अध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता एडवोकेट ने उपजिलाधिकारी को लिखित शिकायत देकर तत्काल सुधार की मांग की। इस पर एसडीएम विनोद कुमार सिंह ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को हैंडपंप ठीक कराने के निर्देश दिए हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन