Babarpur Airport authorities make major decision Flight landings takeoffs be suspended for seven hours Find out reason एयरपोर्ट प्रशासन का बड़ा फैसला, सात घंटे बंद रहेगी लैंडिंग और टेकआफ फ्लाइट, जानें वजह, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

एयरपोर्ट प्रशासन का बड़ा फैसला, सात घंटे बंद रहेगी लैंडिंग और टेकआफ फ्लाइट, जानें वजह

वाराणसी स्थित लालबहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट एक महीने तक प्रतिदिन रात 11:30 बजे से सुबह 6:30 बजे तक बंद रहेगा। यह व्यवस्था रविवार से लागू हो गई है।

Sun, 8 Feb 2026 10:02 PMDinesh Rathour बाबतपुर (वाराणसी), हिंदुस्तान अीम
share
एयरपोर्ट प्रशासन का बड़ा फैसला, सात घंटे बंद रहेगी लैंडिंग और टेकआफ फ्लाइट, जानें वजह

वाराणसी स्थित लालबहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट एक महीने तक प्रतिदिन रात 11:30 बजे से सुबह 6:30 बजे तक बंद रहेगा। यह व्यवस्था रविवार से लागू हो गई है। एयरपोर्ट प्रशासन ने विस्तारीकरण कार्यों को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है। इस दौरान दिल्ली से आने वाली एक उड़ान को री-शेड्यूल किया गया है।

अधिकारियों के अनुसार, विस्तारीकरण परियोजना के तहत वर्तमान रनवे की लंबाई 2745 मीटर से बढ़ाकर 4075 मीटर की जाएगी, ताकि बोइंग जैसे बड़े विमानों की लैंडिंग संभव हो सके। परियोजना में रनवे निर्माण के साथ-साथ 6 से 8 प्रकार की सुरक्षा लाइटें भी लगाई जाएंगी। इन लाइटों का उपयोग विमानों की लैंडिंग, टेक-ऑफ और टैक्सिंग के दौरान किया जाता है। इसके अलावा रात अथवा कम दृश्यता की स्थिति में सुरक्षित विमान संचालन के लिए अन्य आवश्यक लाइटें भी स्थापित की जाएंगी। ये सभी कार्य सोमवार से शुरू हो रहे हैं।

एयरपोर्ट निदेशक पुनीत गुप्ता ने बताया कि रनवे विस्तार का कार्य प्रारंभ हो चुका है। तकनीकी और सुरक्षा कारणों को देखते हुए रात्रिकालीन सात घंटे के लिए विमानों का आवागमन बंद रहेगा। इस अवधि में सुबह 6:05 बजे दिल्ली से आने वाली इंडिगो की एक उड़ान को री-शेड्यूल कर 6:45 बजे कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि फिलहाल यह व्यवस्था एक माह के लिए लागू की गई है, जिसे आवश्यकता अनुसार आगे बढ़ाया जा सकता है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result 2026 Live, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।