b tech student raped a woman shopkeeper who brought cash goods made obscene video and photos गल्ले का सामान ले आई महिला दुकानदार से बीटेक छात्र ने किया रेप, अश्लील वीडियो-फोटो बनाई, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

गल्ले का सामान ले आई महिला दुकानदार से बीटेक छात्र ने किया रेप, अश्लील वीडियो-फोटो बनाई

युवती की दुकान पर आकर अभिनन्दन ने कुछ सामान नोट कराया था। भीड़ अधिक होने के चलते अभिनन्दन ने शाम को घर सामान पहुंचाने के लिए कहा था। जिसके लिए युवती ने हामी भर दी। युवती जब उसके घर पहुंची तो सामान रखने के बहाने अंदर बुलाकर उसने उसके साथ रेप किया।

Wed, 28 May 2025 07:43 AMAjay Singh संवाददाता, लखनऊ
share
गल्ले का सामान ले आई महिला दुकानदार से बीटेक छात्र ने किया रेप, अश्लील वीडियो-फोटो बनाई

लखनऊ में गल्ले का सामान देने के लिए घर आई महिला दुकानदार को बंधक बना कर बीटेक छात्र द्वारा दुराचार किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप यह भी है कि उसने आपत्तिजनक हालत में युवती की अश्लील वीडियो और फोटो भी रिकार्ड कर ली। बाद में इन्हें वायरल करने की धमकी देकर वह युवती का यौन शोषण करता रहा। सात साल से यौन प्रताड़ना झेल रही पीड़िता ने शादी करने का दबाव डाला।

आरोपित इसके लिए भी तैयार नहीं हुआ। युवती का रिश्ता दूसरी जगह तय होने पर पोस्टर चिपकाने की धमकी देकर शादी तुड़वा दी। फिर परिवार की मर्जी से शादी करने की बात कही। एक मार्च 2025 को शादी की तारीख तय हुई। पर, आखिरी वक्त में आरोपित और उसका परिवार मुकर गया। यह आरोप लगाते हुए पीड़िता ने चिनहट कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। केस दर्ज करने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में कोविड कार्मिकों के समायोजन को हरी झंडी, डिप्टी सीएम ने दी ये जानकारी

मिली जानकारी के अनुसार सेमरा निवासी युवती घर में ही परचून की दुकान चलाती है। बीटेक छात्र अभिनन्दन मिश्रा अक्सर दुकान पर आता था। युवती उसे जानती थी। एक दिन युवती की दुकान पर आकर अभिनन्दन ने कुछ सामान नोट कराया था। उस समय दुकान पर भीड़ अधिक होने के चलते अभिनन्दन ने शाम को घर सामान पहुंचाने के लिए कहा था। जिसके लिए युवती ने हामी भर दी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:100 एसयूवी, 10 हजार समर्थक, पास्को एक्ट से बरी बृजभूषण का स्वागत

पीड़िता के मुताबिक गल्ले का सामान लेकर जब वह अभिनन्दन के घर पहुंची तो उसने सामान घर के रखने के बहाने से उसे अंदर बुला लिया। लेकिन जैसे ही वह घर के अंदर गई अभिनन्दन का दूसरा ही रूप देखने का मिला। वह जबरदस्ती पर उतर आया। उसने युवती को बंधक बना लिया और उसके साथ दुराचार किया। इस घटना के बाद आरोपी ने युवती को फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दी और लगातार उसका यौन शोषण करता रहा।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।